ममता शर्मसार! बरेली में पकड़ी गई कलयुगी मां, 4 पतियों से पैदा हुए 9 बच्चों को ही बेच डाला
बरेली में बिंद्रा नामक महिला को बच्चा चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसने अपने चार पतियों से पैदा हुए नौ बच्चों क ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
उसने अपने गिरोह के अभी एक सदस्य का बताया नाम, आगे की जांच जारी
बच्चा चोरी प्रकरण में फरीदपुर पुलिस किया था गिरफ्तार, दो बच्चे हुए बरामद
जागरण संवाददाता, बरेली। मां... इस शब्द में पूरी दुनिया होती है। मगर कोई मां अपने बच्चों को सिर्फ इसलिए पैदा करे ताकि उन्हें बेचा जा सके यह रोंगटे खड़े करने वाला होगा, लेकिन यह हकीकत है। फरीदपुर में चोरी के बच्चों के साथ पकड़ी गई बिंद्रा यही करती थी।
पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि वह सिर्फ बच्चे ही चोरी नहीं करती थी बल्कि, अपने भी बच्चों को बेच देती थी। उसके इस काम में उसकी एक साथी संजना भी साथ निभाती थी। पुलिस अब संजना की तलाश में जुटी है। बिंद्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
17 मार्च को हरदोई के मिरगंवा गांव की रहने वाली सुनभला अपने नौ माह के बेटे के साथ रोडवेज बस में सवार हुई। सुनभला के पास किराए के रुपये नहीं थे तो बस में बैठी बिंद्रा ने उनका किराया दिया और अपने पास बैठा लिया। बिंद्रा फरीदपुर में उतरी तो सुनभला को भी अपने साथ उतार लिया।
आरोप है कि तीन दिनों तक महिला सुनभला के अपने साथ घुमाती रही और शुक्रवार को मोबाइल की दुकान पर मोबाइल ठीक कराने के बहाने गई और उनके बेटे को लेकर लापता हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो बिंद्रा को फतेहगंज पूर्वी से लापता नौ माह के बच्चे के साथ एक अन्य बच्चे को भी बरामद किया।
खबरें और भी
साथ ही उसके पति गुड्डू को भी अपने साथ ले आई। पूछताछ में पता चला कि बिंद्रा पहले भी कई पतियों के साथ रह चुकी थी दूसरा बच्चा उसके पास से जो बरामद हुआ वह उसके मेरठ वाले पति की पहली पत्नी का था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि बिंद्रा चार-पांच पतियों से करीब नौ बच्चे पैदा कर चुकी थी और सभी बच्चे लापता है।
पता चला कि उसने उन्हें बेच दिया। इसमें उसकी मदद करने वाली कुशीनगर के पडरौना निवासी संजना का भी नाम सामने आया है। पुलिस की टीम अब सीडीआर और लोकेशन के आधार पर संजना की तलाश में जुटी है। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह का कहना हैं कि जल्द ही संजना को गिरफ्तार कर आगे की कहानी स्पष्ट की जाएगी।