Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भ्रष्ट ठेकेदारों और इंजीनियरों पर नगर आयुक्त का हंटर! बरेली की 11 सड़कों के सैंपल फेल, पेमेंट रोकने के निर्देश

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 09:15 PM (IST)

    नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बरेली में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच की। उन्होंने स्वयं लैब में 17 परियोजनाओं के नमूने परखे, जिनमें से 11 ...और पढ़ें

    सीएम ग्रिड के लैब में निर्माण कार्यों के सैंपल की जांच करते नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य(मध्य में), साथ में मौजूद निगम के अभियंता। सौ. निगम

    सीएम ग्रिड के लैब में निर्माण कार्यों के सैंपल की जांच करते नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य(मध्य में), साथ में मौजूद निगम के अभियंता। सौ. निगम

    HighLights

    1. नगर आयुक्त ने लैब में खुद बैठक एक-एक नमूनों की लैब में कराई जांच

    2. अभियंताओं और ठेकेदारों की जुगलबंदी से निर्माण कार्यों में चल रही मनमानी

    जागरण संवाददाता, बरेली। शहर में चल रहे विकासकार्यों में नगर निगम निर्माण विभाग के अभियंताओं और ठेकेदारों की जुगलबंदी गुरुवार को खुलकर सामने आ गई। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में निर्माणाधीन सड़क-नाली के कार्यों की सैंपल की खुद के सामने जांच शुरू करा दी।

    एक-एक क्यूब को खुद लैब में जांच कर रिपोर्ट तैयार किया। इसमें 17 अलग-अलग परियोजनाओं में 11 कार्यों के नमूने फेल (अधोमानक-तय मानक से कम अथवा पूरी तरह खराब) हो गए। इसके बाद नगर आयुक्त ने सभी कार्यों से जुड़े अभियंताओं से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ जुर्माना लगाने और भुगतान रोकने को लेकर मुख्य अभियंता को निर्देश दिए।

    WhatsApp Image 2026-03-19 at 8.18.18 PM

    नगर आयुक्त के खुद लैब में पहुंच एक-एक सैंपल की जांच करने की खबर के बाद ठेकेदारों और अभियंताओं में खलबली मची रही। नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ लगातार खिलावाड़ की शिकायतें मिलने के बाद नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य हरकत में आ गए। गुरुवार सुबह छह बजे ही डेलापीर स्थित सीएम ग्रिड के लैब में पहुंच गए।

    बरेली नगर निगम: अधोमानक निर्माण कार्यों एवं एजेंसियों की सूची

    क्रम संख्या निर्माण एजेंसी (ठेकेदार) प्रस्तावित/किया जा रहा कार्य स्थान/क्षेत्र
    1 मैसर्स गिरीश पराशरी ऑपरेशन कायाकल्प (अधूरे कार्य) कटघर प्राथमिक स्कूल
    2 मैसर्स गिरीश पराशरी ऑपरेशन कायाकल्प (असंतृप्त कार्य) किशोर बाजार
    3 मैसर्स कुंवर कंस्ट्रक्शन सीसी रोड व लिंक गलियों का निर्माण बिहारीपुर मेमरान
    4 मैसर्स एसपीएस कंस्ट्रक्शन लिंक रोड व नाली निर्माण वीरभट्ठी
    5 मैसर्स सूरी डवलपर्स आरसीसी नाला निर्माण नौमहला सिविल लाइन
    6 मैसर्स कुमार एंड कंपनी नाली व सीसी रोड का कार्य बेनीपुर चौधरी
    7 मैसर्स एपी कंस्ट्रक्शन सीसी रोड व नाला निर्माण वीरभट्ठी
    8 मैसर्स अंजनी बिल्डर्स नाली व सड़क निर्माण कालीबाड़ी
    9 मैसर्स एमबी कंस्ट्रक्शन सीसी रोड व नाली निर्माण कांकर टोला
    10 मैसर्स एपी कंस्ट्रक्शन सीसी रोड व नाली निर्माण सुरेश शर्मा नगर
    11 मैसर्स एसपी कंस्ट्रक्शन सीसी रोड व नाली निर्माण आलमगिरीगंज

    शहर के अलग-अलग वार्डों में चल रहे 17 से अधिक कार्यों की सैंपल लैब में मंगवा लिया। एक-एक सैंपल को खुद लैब में चेक कराने के साथ उसकी रिपोर्ट तैयार की। इसमें 11 कार्यों के नमूने तय मानक से पूरी आधे और कई में पूरी तरह खराब मिली।इस दौरान सभी जोन के अभियंताओं के साथ ठेकेदार भी मौके पर थे।

    ठेकेदारों और अभियंताओं के सामने एक-एक वार्ड में चल रहे कार्यों की गुणवत्ता की जांच होने के बाद निकले परिणाम ने ठेकेदारों-अभियंताओं की मिलीभगत को भी काफी हद तक हवा दे दी। इसके बाद नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी को ठेकेदारों और अभियंताओं के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति करने के निर्देश दिए।

    खबरें और भी

     

    शहर के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की जांच के लिए कुछ नूमनों की जांच की गई है। इसमें कई नमूने अधोमानक पाए गए हैं। प्रकरण में मुख्य अभियंता को कार्रवाई की संस्तुति को निर्देश दिया गया है। साथ ही आगे भी निर्माण कार्यों की नियमित स्थलीय निरीक्षण के साथ गुणवत्ता की उच्च स्तरीय जांच को कहा गया है।

    - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त


    यह भी पढ़ें- बरेली एयरपोर्ट की राह होगी आसान: सेटेलाइट फ्लाइओवर और 8-लेन सर्विस रोड के लिए शासन ने खोला खजाना