रेल यात्रियों की मौज! उत्तराखंड से दिल्ली और जैसलमेर जाना होगा आसान, इन 7 रूटों पर मिलेगी वंदे भारत की सौगात
पूर्वोत्तर रेलवे में इज्जतनगर मंडल के सात रेलखंडों के दोहरीकरण को गोरखपुर मुख्यालय से स्वीकृति मिल गई है। मार्च से ड्रोन सर्वे शुरू होगा, जिससे डबल ला ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
एनईआर में सात रेलखंड के दोहरीकरण की एलएसएस स्वीकृति के बाद ड्रोन से होगा सर्वे
कई गाड़ियों को हाईस्पीड बनाने के लिए मांगे जा चुके आधुनिक एलएचबी कोच
अनूप गुप्ता, बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) में इज्जतनगर को मेल और सुपरफास्ट ट्रेनों के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) की गाड़ी दौड़ लगाने को तैयार है। गोरखपुर मुख्यालय से एलएफएस की स्वीकृति मिल गई है। अगले महीने से दोहरीकरण के लिए स्वीकृत सात रेलखंडों पर ड्रोन से सर्वे कराया जाना है, ताकि डबल लाइन का काम जल्द शुरू कराया जा सके।
इसके अलावा इस रूट पर 120 किमी की रफ्तार से दौड़ने के लिए चार महत्वपूर्ण ट्रेनों के लिए आधुनिक एलएचबी कोच मांगे गए हैं। साथ ही तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी चलाया जाएगा। एनईआर के ज्यादातर ट्रैक को कुछ साल पहले से मीटर से ब्राडगेज लाइन में परिवर्तित किया गया है लेकिन अभी भी इन रूटों पर सुपरफास्ट और मेल एक्सप्रेस गाड़ियों की काफी कमी है।
चूंकि इज्जतनगर स्टेशन लालकुआं-बरेली और लखनऊ-मैलानी-पीलीभीत-भोजीपुरा के साथ ही चंदौसी-कासगंज रूट का मेन हब है लेकिन इन रेलखंडों पर अभी अप-डाउन के लिए एक ही लाइन है। इसलिए यहां हाईस्पीड ट्रेनों का संचालन भी नहीं हो पा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने इन रेलखंडों के दोहरीकरण का प्रस्ताव भेजा था। गोरखपुर मुख्यालय से इसके एलएफएस की मंजूरी भी मिल चुकी है।
अधिकारियों की मानें तो मार्च में फाइनल लोकेशन सर्वे के शुरू कराने की तैयारी है। दोहरीकरण के बाद यहां मेल और सुपरफास्ट गाड़ियों को 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आसानी से दौड़ाया जा सकेगा। रेलवे ने इस दिशा में अभी से ही काम शुरू कर दिया है। इसके लिए पुराने आइसीएफ के स्थान पर तेज गति दौड़ लगाने में सक्षम एलएचबी कोच भी मांगे गए हैं।
खबरें और भी
ये कोच 15035/36 काठगोदाम–दिल्ली जंक्शन–काठगोदाम (उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस), 25035/36 – रामनगर–दिल्ली जंक्शन–रामनगर(रामनगर लिंक एक्सप्रेस), 15013/14–काठगोदाम–जैसलमेर–काठगोदाम (रानीखेत एक्सप्रेस) 25013/14–रामनगर–जैसलमेर–रामनगर लगाए जाने हैं। हालांकि आठ ट्रेनों मे एलएचबी कोच पहले से ही लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी मांगी गई हैं। अभी इन रेलमार्गो से एक भी वंदेभारत गाड़ियां नहीं है।
230 किलोमीटर ट्रैक हो किया जाएगा डबल लाइन
पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत आने वाले कुल 230 किलोमीटर के छह रेलखंडों के दोहरीकरण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) और फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) के लिए बजट स्वीकृत किया गया है। जिनमें भोजीपुरा-लालकुआं, काठगोदाम-लालकुआं, रामपुर-लालकुआं, सीवान-थावे, भोजीपुरा बाइपास लाइन (संथल-दियारिया) और छपरा ग्रामीण बाइपास लाइन शामिल हैं।
इससे पहले रेलवे बोर्ड ने 212 किलोमीटर लंबी बरेली-पीलीभीत-मैलानी-सीतापुर रेल लाइन के दोहरीकरण सर्वे को भी हरी झंडी दी थी। वर्तमान में इज्जतनगर मंडल में 1100 किलोमीटर रेल लाइन है लेकिन किसी भी रेलखंड में दोहरी लाइन नहीं है।
भोजीपुरा-लालकुआं 65 किलोमीटर के लिए 15.60 करोड़, काठगोदाम-लालकुआं 22 किलोमीटर के लिए 52.80 लाख, रामपुर-लालकुआं 66 किलोमीटर के लिए 15.84 करोड़, सीवान-थावे 28.20 किलोमीटर के लिए 67.68 लाख, भोजीपुरा बाइपास 14 किलोमीटर के लिए 33.30 लाख और छपरा ग्रामीण बाइपास 30 किलोमीटर के लिए 72 लाख का एफएलएस बजट स्वीकृत है।
एलएचबी रेक से चलने वाली ट्रेनें
15055/56–रामनगर–आगरा फोर्ट, 05073/74–लालकुआं–बेंगलुरु–लालकुआं एक्सप्रेस, 15059/60–लालकुआं–कोलकाता–लालकुआं एक्सप्रेस, 22544/43–लालकुआं–बांद्रा टर्मिनल–लालकुआं एक्सप्रेस, 15075/76–टनकपुर–सिंगरौली–टनकपुर, 15073/74–टनकपुर–शक्तिनगर–टनकपुर, 12036/35–टनकपुर–दिल्ली जंक्शन–टनकपुर, 15019/20–टनकपुर–देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस 15091/92–टनकपुर–दौराई–टनकपुर एक्सप्रेस।
पूर्वोत्तर रेलवे के कई रेलखंडों के दोहरीकरण को एलएलएस होना है। इसके अलावा कई सुपरफास्ट और एक्सप्रेस गाड़ियों के संचालन के लिए भी एलएचबी कोच मांगे गए हैं। इस साल इस दिशा में काफी काम होना है।
- संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल
यह भी पढ़ें- 44 करोड़ की ठगी और रिकवरी सिर्फ 8 करोड़? बरेली में साइबर अपराधियों का आतंक देख सुप्रीम कोर्ट भी हैरान