किशनगंज-लालकुआं स्पेशल में बड़ा बदलाव: अब इस नए स्टेशन पर भी रुकेगी ट्रेन, यात्रियों की हुई चांदी!
रेलवे ने किशनगंज-लालकुआं स्पेशल ट्रेन का जनकपुर रोड स्टेशन पर ठहराव शुरू किया है। कानपुर में ब्लॉक के कारण इज्जतनगर मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित होंगी, ...और पढ़ें

भारतीय रेल
HighLights
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने यात्रियाें की सुविधा के लिए लिया निर्णय
जागरण संवाददाता, बरेली। रेलवे ने किशनगंज-लालकुआं-किशनगंज होली स्पेशल ट्रेन को ठहराव जनकपुर रोड स्टेशन पर करने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि 05741/05742 किशनगंज-लालकुआं-किशनगंज वाया गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन किशनगंज से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को और लालकुआं से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जा रहा है।
05741 किशनगंज से 8.30 बजे चलकर जनकपुर रोड से 18.30 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 09.15 बजे, लखीमपुर से 10.02 बजे, गोला गोकर्णनाथ से 10.35 बजे, मैलानी से 11.30 बजे, पूरनपुर से 12.25 बजे, पीलीभीत से 13.45 बजे, भोजीपुरा से 15.20 बजे, बहेड़ी से 15.52 बजे और किच्छा से 16.17 बजे छूटकर लालकुआं 16.55 बजे पहुंचेगी।
वापसी में 05742 प्रत्येक शुक्रवार को लालकुआं से 20.10 बजे चलकर किच्छा से 20.35 बजे, बहेड़ी से 20.57 बजे, भोजीपुरा से 22.00 बजे, पीलीभीत से 23.00 बजे, दूसरे दिन पूरनपुर से 00.06 बजे, मैलानी से 01.05 बजे, गोला गोकर्णनाथ से 01.27 बजे, लखीमपुर से 02.00 बजे, सीतापुर से 02.55 बजे, जनकपुर रोड से 15.40 बजे और तीसरे दिन किशनगंज 02.00 बजे पहुंचेगी।
कानपुर में ब्लाक से इज्जतनगर मंडल की चार ट्रेनें होंगी प्रभावित
कानपुर में ब्लाक की वजह से पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की भी ट्रेनें भी प्रभावित होंगी। कानपुर सेंट्रल-कानपुर पुल बायां किनारा के बीच पुल पर इंजीनियर कार्य के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लाक लिया जाएगा। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि एक अप्रैल से 13 मई तक चलने वाली 55346 कासगंज-लखनऊ जंक्शन पैसेंजर लखनऊ जंक्शन के स्थान पर कानपुर अनवरगंज में यात्रा समाप्त करेगी।
खबरें और भी
दो अप्रैल से 14 मई तक चलने वाली 55345 लखनऊ जंक्शन-कासगंज पैसेंजर लखनऊ जंक्शन के स्थान पर कानपुर अनवरगंज से चलाई जाएगी। ट्रेनें लखनऊ जंक्शन से कानपुर अनवरगंज के बीच निरस्त रहेंगी। इसके अलावा उदयपुर सिटी से छह, 13, 20 व 27 अप्रैल, चार व 11 मई को 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कासगंज, शाहजहांपुर, सीतापुर सिटी, बुढ़वल-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
मार्ग परिवर्तन के दौरान ट्रेन फर्रुखाबाद, गुरसहायगंज, कन्नौज, कानपुर अनवरगंज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम जंक्शन एवं मनकापुर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
बांद्रा टर्मिनस से चार, 11, 18, 25 अप्रैल, दो और नौ मई को 0921 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कासगंज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ जंक्शन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कासगंज, शाहजहांपुर, आलमनगर, लखनऊ जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी। इस दौरान ट्रेन फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर अनवरगंज एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
10 ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की ये ट्रेनें बरेली से होकर भी गुजरती हैं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 14207 मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-दिल्ली पदमावत एक्सप्रेस में 21 से 27 मार्च तक स्पेशल कोच लगाया जाएगा।
इसके अलावा 14208 दिल्ली-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ में 24 से 30 मार्च तक, 14205 अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस में 23 से 29 मार्च तक, 14206 दिल्ली-अयोध्या कैंट में 22 से 28 मार्च तक, 22420 आनंद विहार टर्मिनल-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस में 21 से 26 मार्च तक स्पेशल कोच लगेगा।
इसके अलावा 22419 गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनल में 22 से 27 मार्च तक, 12235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस में 21 से 27 मार्च तक, 14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस में 22 से 28 मार्च तक एक-एक स्लीपर कोच, 12056 देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस में 26 मार्च को और 12055 नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस में 27 मार्च को एक-एक स्लीपर कोच लगाया जाएगा। इससे पहले चार ट्रेनों में रेलवे की ओर से एक-एक स्पेशल कोच लगाने का निर्णय लिया गया है।