Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामपुर में एक ही परिवार के 20 लोग पूड़ी खाते ही पड़े बीमार, गर्भवती महिला और बच्चे भी अस्पताल में भर्ती

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 02:41 PM (GMT+05:30)

    रामपुर में एक ही परिवार के 20 लोग पूड़ी खाने के बाद बीमार पड़ गए, जिन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें गर्भव ...और पढ़ें

    रामपुर जिला अस्पताल में भर्ती पूड़ी खाने से बीमार हुए बच्चे।।

    रामपुर जिला अस्पताल में भर्ती पूड़ी खाने से बीमार हुए बच्चे।।

    जागरण संवाददाता, रामपुर। पूड़ी खाने से 20 लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी लोग थाना अजीनगर के नगलिया आकिल गांव के हैं और एक ही परिवार के हैं।

    परिवार के सदस्य मुमताज ने बताया कि गुरुवार शाम को गांव की एक परचून की दुकान से पूड़ी बनाने की सामग्री लेकर आए थे। रात में पूड़ी बनी, जिसे सभी ने खाया।

    रात में खाना खाने के बाद सभी की तबीयत खराब होने लगी। उल्टी-दस्त होने लगे। रात में 11.30 बजे सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती होने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इनमें गर्भवती नन्ही भी शामिल है।

    अन्य भर्ती होने वालों में 30 साल की यामीन, 12 साल की मुस्कान, 10 साल की महक, 15 साल की हिना, 18 साल की बन्नो, आठ साल का शहनवाज, नौ साल का मोइन, 12 साल का वसीम शामिल है।

    वहीं 16 साल का साइन, 25 साल की नजरूम, सात साल का शहनवाज, 27 साल के तस्लीम, 28 साल के शमीम, छह साल की साइमीन, पांच साल की जिया, छल साल की आलिया, तीन साल का गुलाम नबी, दो साल की मन्नत, 20 साल का फरमान शामिल है।

    यह भी पढ़ें- 'खाकी' का ऐसा रूप! रामपुर से बदायूं ट्रांसफर हुआ, लेकिन मिट्टी के बर्तन बेचने वाली गुनगुन से किया वादा नहीं भूले इंस्पेक्टर हरेंद्र