विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: बरेली में नाम छिपा दुकान पर लगाया शुभ-लाभ का चिह्न, विरोध पर तनातनी; VIDEO

Published: Fri, 08 Nov 2024 10:35 AM (IST)

एक फास्ट फूड कार्नर संचालक पर आरोप लगा है कि उसने अपनी दुकान की पहचान बदलकर शाकाहारी लोगों को मांसाहारी ...और पढ़ें

बरेली का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो ग्रैप
बरेली का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो ग्रैप

HighLights

  1. नाम छिपा दुकान पर लगाया शुभ-लाभ का चिह्न, विरोध पर तनातनी
  2. पहचान छिपाकर बेच रहा था फास्ट फूड व बिरयानी, वीडियो प्रसारित

जागरण संवाददाता, बरेली। फास्ट फूड कार्नर संचालित करने वाले मुस्लिम युवक ने दुकान की पहचान बदल दी। उस पर शुभ-लाभ और ऊं के चिह्न वाले फ्लैक्स लगाकर खाद्य की बिक्री कर रहा था। इसकी जानकारी पर कुछ युवकों ने विरोध किया तो तनातनी होने लगी।

इसका वीडियो गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। विरोध करने वाले युवकों का कहना था कि उनके साथ धोखा किया गया। वे लोग शाकाहारी हैं। उन्हें दुकान के नाम से भ्रमित कर खाद्य पदार्थ बेचा गया।

सीओ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो सिविल लाइंस का बताया जा रहा है। वीडियो का संज्ञान लेकर जांच कराई जा रही है। यदि कोई दोषी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर के पास का है। वहां सड़क किनारे फास्ट फूड संचालक से कुछ लोग आपत्ति जताते दिख रहे।

इसे भी पढ़ें-दिल्ली जाना है तो इंतजार कीजिए, गोरखधाम में नो रूम, वैशाली फुल

वीडियो के अनुसार, आपत्ति जताने वाले युवक कह रहे कि वे शाकाहारी हैं। किसी अन्य के हाथ से खाद्य पदार्थ नहीं ले सकते। इसके बावजूद दुकान संचालक ने अपनी पहचान छिपाकर खाद्य पदार्थ की बिक्री कर दी। फास्ट फूड कार्नर से बिरयानी बेची जा रहा, जबकि वे लोग शाकाहारी हैं।

उन युवकों ने संचालक ने कहा कि आप मुस्लिम हैं तो पहचान क्यों छिपा रहे। दुकान पर हिंदू प्रतीत चिह्न लगाकर धोखा क्यों किया? इस पर संचालक सफाई दे रहा कि दीपावली के स्टीकर लगवाए गए थे। उन्हीं पर शुभ-लाभ के चिह्न बने हैं।

इसे भी पढ़ें-आगरा में रात का तापमान बढ़ा, दिन में आई गिरावट; बलरामपुर में चलेगी तेज हवा

इस पर आरोप लगाने वाले युवकों ने कहा कि असली पहचान और नाम दुकान पर लिखकर बिक्री करने में क्या परेशान है? असली पहचान छिपाने का मकसद लोगों को भ्रमित करना है। 28 सेकंड के वीडियो में दोनों पक्षों में तनातनी होती दिख रही। (दैनिक जागरण प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।