विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वामी यतींद्रानंद गिरि का बड़ा बयान: 'RSS स्पष्ट करे हिंदुत्व की परिभाषा, योगी आदित्यनाथ बने भारत की पसंद'

Published: Thu, 03 Sep 2026 01:05 PM (IST)

जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने बरेली में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ...और पढ़ें

स्वामी यतींद्रानंद गिरि

स्वामी यतींद्रानंद गिरि

HighLights

  1. बरेली प्रवास पर पहुंचे जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर ने मोहन भागवत के बयान पर दी प्रतिक्रिया

नीलेश प्रताप सिंह, बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयार्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित 'वन वर्ल्ड वन ह्यूमैनिटी' सम्मेलन में दी गई प्रतिक्रिया को जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने महत्वपूर्ण बताया है।

उन्होंने आरएसएस से हिंदुत्व और राष्ट्रीयता की परिभाषा स्पष्ट करने की मांग की है। शहर में प्रवास पर पहुंचे महामंडलेश्वर ने जागरण संवाददाता से खास बातचीत में कहा कि बीते कुछ समय से आरएसएस की बदलती विचारधारा से संघ के ही स्वयंसेवक दिग्भ्रमित हैं।

कहा कि संघ प्रमुख ने किस संदर्भ में बयान दिया उसे स्पष्ट किया जाना चाहिए। इस्लाम कोई धर्म नहीं बल्कि मजहब, पंथ, संप्रदाय है। भारत की पहचान सनातन संस्कृति से है। सनातन के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।

महामंडलेश्वर ने राहुल गांधी पर भी गंभीर प्रतिक्रिया दी। बोले, वह राष्ट्र की प्रगति के प्रति तनिक भी गंभीर नहीं हैं। असल में राहुल गांधी की बुद्धि का शुद्धीकरण होना चाहिए। राहुल भाजपा के लिए वरदान हैं। भारत में सनातन का विरोध करने वालों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।

कहा कि योगी आदित्यनाथ के कामकाज की दुनिया में प्रशंसा हो रही है। योगी माॅडल हर ओर पसंद किया जा रहा है। योगी भारत की पसंद हैं, लेकिन आने वाले चुनाव में भाजपा को अपने कैडर की उपेक्षा भारी पड़ सकती है।

ऐसे में बाहर से आयतित लोगों पर ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए। भारत में मुसलमानों को सदैव स्मरण रखना चाहिए कि उनके पूर्वज हिंदू थे। इस्लाम की जिहादी आंधी में गोरी, खिलजी और औरंगजेब के बर्बरता से इनके पूर्वज हिंदू धर्म बदलने को मजबूर हुए।

यह भी पढ़ें- बरेली-सितारगंज हाईवे और रिंग रोड होंगे हाईटेक: आवारा पशुओं को रोकने बनेगी दीवार, ATMS कैमरों से निगरानी