Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जल जीवन मिशन में लापरवाही पर योगी सरकार का हंटर; NCC लिमिटेड ब्लैकलिस्ट, इंजीनियरों पर FIR

    Updated: Tue, 19 May 2026 11:48 PM (IST)

    बरेली के सरदार नगर में जल जीवन मिशन के तहत बनी टंकी गिरने के मामले में कार्यदायी संस्था एनसीसी लिमिटेड और थर्ड पार्टी एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया ...और पढ़ें

    धराशायी पानी की टंकी की जांच के नमूने एकत्र‍ित करते अध‍िकारी फाइल फोटो

    धराशायी पानी की टंकी की जांच के नमूने एकत्र‍ित करते अध‍िकारी फाइल फोटो

    HighLights

    1. बरेली समेत प्रदेश के 11 जिलों में काम कर रही हैदराबाद की एनसीसी लिमिटेड

    2. चार मई को 3.62 करोड़ से बनी ओवरहेड टैंक 15 माह में ही भरभराकर हो गई थी जमींदोज

    जागरण संवाददाता, बरेली/लखनऊ। जिले के आंवला-सरदार नगर में चार मई को भरभराकर जमींदोज हुई जल जीवन मिशन के तहत बनी टंकी के प्रकरण में शासन ने मंगलवार को कार्यदायी संस्था एनसीसी लिमिटेड व थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन एजेंसी बीएलजी कंस्ट्रक्शन को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

    जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले की जांच के लिए गठित समिति की प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर कार्यदायी संस्था व थर्ड पार्टी एजेंसी पर कार्रवाई की गई। ब्लैकलिस्ट रहने तक कंपनी को कोई भी नया काम नहीं मिलेगा।

    इस मामले में निर्माण कंपनी एनसीसी के जोन इंचार्ज रघु चिंतम व थर्ड पार्टी निरीक्षण एजेंसी के ब्लाक इंचार्ज शिव कुमार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इस प्रकरण में शासन ने पहले ही एक्सईएन कुमकुम गंगवार, दो अवर अभियंता और आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात दो सहायक अभियंताओं को बर्खास्त करते हुए सेवा समाप्त कर दी है।

    जलशक्ति मंत्री की ओर से कार्रवाई के बाद जल निगम ग्रामीण में खलबली मच गई। उल्लेखनीय है कि हैदराबाद की एनसीसी लिमिटेड कंपनी द्वारा बरेली समेत प्रदेश के 11 जिलों में जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण, गांव में पानी की लाइन बिछाने के साथ टोटियां लगाने समेत अन्य कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।

    खबरें और भी

    कार्यदायी संस्था की लापरवाह कार्यशैली का असर यह है कि वर्तमान में कई गांव में ओवरहेड टैंक अधूरे पड़े हैं, साथ ही जिन स्थानों पर बने हैं वहां पर शत-प्रतिशत गांव के लोगों को कनेक्शन नहीं दिया जा सका है।

    अभियंताओं की मिलीभगत व लापरवाही के चलते केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना-जल जीवन मिशन की प्रगति पूरी तरह बाधित हो गई है। उल्लेखनीय है कि बरेली में कार्यदायी संस्था एनसीसी लिमिटेड की ओर से 2200 करोड़ से 1801 राजस्व गांव में 8652 किमी. लंबी नई लाइन बिछाने के साथ 877 ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जाना है।

    यह भी पढ़ें- बरेली-मुरादाबाद और नैनीताल हाईवे पर खत्म होगा हादसों का डर, सरकार उठाने जा रही है ये सख्त कदम