विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इज्जतनगर मंडल के 70 स्टेशनों पर अब मिलेगा एयरपोर्ट जैसा अहसास, देखें आपके शहर का नाम है या नहीं?

Published: Tue, 03 Feb 2026 01:03 AM (IST)

रेल बजट 2026 के तहत इज्जतनगर रेल मंडल और बरेली जंक्शन को नई गति मिली है। 270 करोड़ रुपये की ...और पढ़ें

वीड‍ियो कांफ्रेंस‍िंंग के जर‍िए रेल मंत्री अश्‍वनी वैष्‍णव की बातों को सुनते अध‍िकारी

वीड‍ियो कांफ्रेंस‍िंंग के जर‍िए रेल मंत्री अश्‍वनी वैष्‍णव की बातों को सुनते अध‍िकारी

HighLights

  1. रेलमंत्री की वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद डीआरएम ने दी जानकारी

  2. 270 करोड़ की लागत से प्रस्तावित परियोजनाओं को अब नई गति मिलेगी

जागरण संवाददाता, बरेली। रेल बजट-2026 ने जंक्शन और इज्जतनगर रेल मंडल के विकास की दिशा को नई रफ्तार दे दी है। इस बजट में जहां जंक्शन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर उसे वंदेभारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों का प्रमुख केंद्र बनाने की रूपरेखा तय हुई है, वहीं इज्जतनगर मंडल के 70 स्टेशनों की तस्वीर तकदीर दोनों बदलने की तैयारी है।

इसके अलावा जल्द ही मंडल को वंदेभारत कई हाईस्पीड ट्रेनों के मिलने की उम्मीद भी है। सोमवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मीडिया को बजट की प्रमुख झलकियां साझा कीं। इसके अलावा पीलीभीत टाइगर रिजर्व के चलते यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या को देखते हुए स्टेशन का सुंदरीकरण टाइगर रिजर्व थीम पर होगा।

इसके साथ ही अमृत भारत योजना में चयनित स्टेशनों पर वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा। करीब 270 करोड़ की लागत से प्रस्तावित परियोजनाओं को अब नई गति मिलेगी। इन स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर, फ्री वाई-फाई, बेहतर प्रतीक्षालय, उन्नत प्लेटफार्म और एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

इसके साथ ही बरेली-बहेड़ी मार्ग पर फाटक संख्या-371बी पर 66 करोड़ की लागत से डबल लेन ओवरब्रिज का निर्माण भी प्रस्तावित है।इज्जतनगर रेल मंडल में कुल 89 स्टेशन हैं। इनमें से 17 स्टेशनों पर अमृत भारत योजना के तहत कार्य पहले से चल रहा है, जबकि नए बजट में 70 छोटे-बड़े स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप देने पर विशेष जोर दिया गया है।

इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा, एडीआरएम मनोज कुमार, सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा, सीनियर डीओएम विजय कुमार, सीनियर डीईएन (को-कोआर्डिनेशन) भारत भूषण और सीनियर डीएफएम रत्नेश सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि, प्रत्येक परियोजना के लिए सटीक राशि की जानकारी पिंक बुक जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

जंक्शन पर बनेगा हाईस्पीड ट्रेनों का होम स्टेशन

वंदेभारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों के बढ़ते संचालन को देखते हुए बरेली जंक्शन पर 26 कोचों की क्षमता वाली अत्याधुनिक वाशिंग लाइन को स्वीकृति दी गई है। करीब 9.74 करोड़ की लागत से बनने वाली यह हाईटेक वाशिंग लाइन न सिर्फ ट्रेनों की सफाई, बल्कि वंदेभारत, स्लीपर वंदेभारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों के मरम्मत का भी केंद्र बनेगी। इससे जंक्शन केवल ठहराव स्थल नहीं, बल्कि प्रीमियम ट्रेनों का टर्मिनेटिंग स्टेशन बनने की ओर बढ़ेगा।

करीब 270 करोड़ की लागत से प्रस्तावित परियोजनाओं को अब नई गति मिलेगी। इन स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर, फ्री वाई-फाई, बेहतर प्रतीक्षालय, उन्नत प्लेटफार्म और एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके साथ ही बरेली-बहेड़ी मार्ग पर फाटक संख्या-371बी पर 66 करोड़ की लागत से डबल लेन ओवरब्रिज का निर्माण भी प्रस्तावित है।

जंक्शन पर ट्रेनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यार्ड रि-माडलिंग की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। नए रेल बजट में इसके लिए 49 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। यार्ड के पुनर्गठन से नई लाइनें और प्लेटफार्म विकसित होंगे, जिससे ट्रेनों को आउटर पर खड़ा करने की मजबूरी खत्म होगी।


यह भी पढ़ें- सड़कों के चौड़ीकरण के ल‍िए चलेगी 2200 पेड़ों पर आरी, लेकिन बदले में खड़े होंगे 22 हजार नए पौधे; जानें क्या है पूरा प्लान?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।