Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: बर्फीली शीतलहर और कड़ाके की ठंड से कांपे लोग, बरेली में घने कोहरे का अलर्ट

    Updated: Sat, 03 Jan 2026 08:08 AM (IST)

    बरेली में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड और बर्फीली शीतलहर ने जनजीवन को प्रभावित किया। अधिकतम तापमान 13.3 और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहा ...और पढ़ें

    बरेली में कोहरा। फाइल

    बरेली में कोहरा। फाइल

    HighLights

    1. बरेली में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप।

    2. अधिकतम 13.3, न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज।

    3. आगामी दिनों में घने कोहरे और गलन का अनुमान।

    जागरण संवाददाता, बरेली। जिले में मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। शुक्रवार को जिले में कड़ाके की ठंड और बर्फीली शीतलहर ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी। सुबह से ही गलन और शीतलहर का प्रभाव दिखाई दिया, दोपहर तक सूरज के दर्शन भी नहीं हुए। कड़ाके की सर्दी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।

    मौसम विभाग का ये है पूर्वानुमान


    शुक्रवार को अधिकतम पारा 13.3 और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे दिन भर गलन बनी रही। सड़कों पर जरूरी काम से ही लोग निकले और लोग ठंड से बचने के लिए जगह-जगह अलाव का सहारा लेते नजर आए।

    प्रशासन ने शीतलहर के मद्देनजर रैन बसेरों में पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सकों ने इस मौसम में बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने और केवल आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

    यह भी पढ़ें- Fog In UP: गोरखपुर एयरपोर्ट पर खराब मौसम ने बिगाड़ा उड़ानों का शेड्यूल, यात्री हुए परेशान

    यह भी पढ़ें- UP Weather Updates: हमीरपुर में बूंदाबांदी, कानपुर देहात में मुरी एक्सप्रेस में बच्चे और फतेहपुर में किसान की सर्दी से मौत

    खबरें और भी