बाराबंकी में कार-पिकअप टक्कर, बस्ती के मासूम की मौत, पांच घायल
बस्ती के छावनी से कानपुर जा रहे एक परिवार की कार बाराबंकी के अहमदपुर टोल प्लाजा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में सात वर्षीय मासूम की मौत हो ग ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
बस्ती का परिवार कानपुर जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
बाराबंकी के अहमदपुर टोल प्लाजा के पास हादसा।
सात वर्षीय मासूम मयंक गौड़ की मौके पर मौत।
संवाद सूत्र ,छावनी, बस्ती। बेटी के घर कानपुर जा रहे परिवार की कार दुर्घटना का शिकार हो गई। सात वर्षीय मासूम की मृत्यु हो गई। पिता समेत परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सड़क हादसा शनिवार को दोपहर में बाराबंकी के अहमदपुर टोल प्लाजा के पास हुआ।
कार अचानक बेकाबू पिकअप से टकरा गई। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय बाराबंकी ले जाया गया है। जहां से मेडिकल कालेज अयोध्या रेफर कर दिया गया। मासूम मयंक गौड़ (उम्र 7 वर्ष) पुत्र राहुल गौड़ निवासी बिहारीगंज, कोहराएं थाना परशुरामपुर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
कार सवार छावनी निवासी रमेश गौड़, ऋतिक गौड़, विकास व उनकी बुआ सरिता और जगदीश घायल हो गए। रमेश गौड़ को गंभीर चोटें आई हैं। वे अपनी बेटी काजल की शादी के बाद चौथ लेकर उसकी ससुराल कानपुर जा रहे थे।
यह भी पढ़ें- रडार पर बस्ती के 885 हिस्ट्रीशीटर, 14 नए बदमाशों की खुली फाइल; अपराधियों पर पुलिस का कड़ा पहरा
अहमदनगर टोल प्लाजा से आगे बढ़ने पर सीएनजी भरने के लिए चालक दूसरी लेन के पेट्रोल पंप पर तेल भराने चले गए। वापस अपनी लेन में लौटते समय सड़क पार करने के दौरान लखनऊ अयोध्या लेन पर तेज रफ्तार पिकअप ने ठोकर मार दिया।
खबरें और भी
दुर्घटना के बाद चीख पुकार सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने एम्बुलेंस बुलाकर सभी घायलों को बाराबंकी जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर छावनी कस्बे में माहौल गमगीन हो गया है।