बस्ती अपहरण कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, चार अभी भी फरार
बस्ती पुलिस ने बलराम त्रिपाठी अपहरण कांड का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त कार, थार और मोबाइल फोन बरा ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
बलराम त्रिपाठी अपहरण कांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश।
तीन आरोपी गिरफ्तार, अपहरण में प्रयुक्त वाहन बरामद।
चार अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर।
जागरण संवाददाता, बस्ती। पुलिस की संयुक्त टीम ने दबंगों की ओर से किए गए बलराम त्रिपाठी अपहरण कांड का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अपहरण की घटना में प्रयुक्त कार, थार और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
नगर पुलिस व एसओजी टीम ने बुधवार को यह कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर शहीद स्मारक रोड संसारपुर-फुटहिया के पास से अमन सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी बेलाड़ी, हरि प्रसाद उर्फ अंकित सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह निवासी कटरूआ बीर सिंह और हर्षदीप सिंह पुत्र राजुकुमार सिंह निवासी रानीपुर, थाना नगर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने 19 जुलाई को रात में करीब साढ़े नौ बजे बलराम त्रिपाठी पुत्र वंश बहादुर त्रिपाठी निवासी पडरी थाना रुधौली को अर्टिगा कार से उतार कर बलपूर्वक जबरन अपनी गाड़ियों में खींच कर खुलेआम अगवा कर लिया था। उनके साथ मारपीट की और उन्हें निर्जन स्थान पर ले जाकर हत्या की योजना बनाई थी।
यह भी पढ़ें- बस्ती: मतदाता सूची पुनरीक्षण में गड़बड़ी, हटाए गए 118 नाम; एडीओ पंचायत समेत 3 पर मुकदमा
सीओ कलवारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ पूर्व से भी विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।जिसमें अमन पर 16, हर्षदीप पर तीन व अंकित पर दो मुकदमें पहले से दर्ज हैं।विधिक कार्रवाई कर तीनों को न्यायालय भेज दिया गया है। घटना में शामिल चार फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।