बस्ती: मतदाता सूची पुनरीक्षण में गड़बड़ी, हटाए गए 118 नाम; एडीओ पंचायत समेत 3 पर मुकदमा
बस्ती के रुधौली तहसील में मतदाता सूची से 118 नाम अवैध रूप से हटाने के मामले में एडीओ पंचायत समेत तीन कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उपजिलाधिक ...और पढ़ें

HighLights
रुधौली में मतदाता सूची से 118 नाम अवैध रूप से हटाए गए।
एडीओ पंचायत समेत तीन कर्मचारियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज।
एसडीएम रुधौली की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
जागरण संवाददाता, बस्ती। तहसील रुधौली क्षेत्र में एक बड़ा प्रशासनिक और चुनावी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। बिना किसी वैध जांच रिपोर्ट के क्षेत्र के ग्राम पंचायत हसनी की मतदाता सूची से 118 मतदाताओं के नाम अवैध रूप से काटने के मामले में उपजिलाधिकारी रुधौली अहमद फरीद खान की तहरीर पर रुधौली थाने की पुलिस ने एडीओ पंचायत समेत तीन जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस कार्रवाई से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। रुधौली क्षेत्र में पूर्व मतदाता सूची के पुनरीक्षण और सत्यापन का कार्य चल रहा था। इस दौरान 28 मई 26 को यह बात सामने आई कि निर्वाचन जैसे संवेदनशील कार्य में नियमों को ताक पर रखकर बिना किसी स्थलीय सत्यापन या आधिकारिक जांच रिपोर्ट के एक ही झटके में 118 लोगों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए।
जब इस मनमानी प्रक्रिया की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची, तो मामले की आंतरिक जांच कराई गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि प्रक्रिया में भारी अनियमितता बरती गई है और बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश या रिपोर्ट के मतदाताओं के अधिकार छीने गए हैं।
इसके पीछे किसी बाहरी दबाव या बड़ी साजिश की भी आशंका जताई जा रही है। तहरीर में बताया गया कि त्रुटिपूर्ण विलोपित मतदाताओं की संख्या 118 है। डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची की फीडिंग 28 मई 2026 को की गई। उस दिन पोर्टल का ओटीपी मोबाइल नंबर पर 9454415906 पर आया था।
खबरें और भी
रितेश नयन राजस्व निरीक्षक को दिया गया।रितेश नयन ने फिरोज अहमद ब्लाक रूधौली व सुभाष चन्द्र एडीओ पंचायत साऊंघाट को डुप्लीकेट मतदाताओ की फीडिंग के लिए ओटीपी दिया। उसी दिन मतदाताओ के नाम विलोपित बताए गए हैं, जो किसी व्यक्ति द्वारा अनधिकृत रूप से ओटीपी प्राप्त कर कुल 118 मतदाताओ के नाम विलोपित कर दिए।
एसएचओ संजय दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की साक्ष्य आधारित विवेचना शुरू कर दी गई है। यह भी जांच की जा रही है कि इन 118 लोगों के नाम किस के इशारे और किस मंशा से काटे गए थे। जांच के दौरान जो भी अन्य तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम की तहरीर पर मुकदमा
मामले की गंभीरता को देखते हुए नवागत उपजिलाधिकारी (रुधौली) अहमद फरीद खान ने इस कृत्य को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही और निर्वाचन प्रक्रिया में बाधा व धोखाधड़ी मानते हुए स्थानीय थाने में स्वयं तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी एडीओ पंचायत साउंघाट सुभाषचन्द्र, ब्लाककर्मी रुधौली फिरोज अहमद व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी व 136(2) लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
बिना रिपोर्ट और बिना जांच-पड़ताल के ग्राम पंचायत की मतदाता सूची से 118 नाम काटे जाने का यह गंभीर मामला जैसे ही संज्ञान में आया इसमें जीरों टालरेंस अपनाते हुए संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। वैसे यह प्रकरण मेरे कार्यकाल के पूर्व का है।- अहमद फरीद खान, एसडीएम रुधौली, बस्ती
यह भी पढ़ें- बस्ती में सांप सीटी बजाए तो संभल जाएं, नजदीक है खतरा