Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती में कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी से बढ़ा तनाव, श्रद्धालुओं ने किया हंगामा

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 09:20 PM (IST)

    बस्ती में कांवड़ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर अभद्र टिप्पणी के बाद तनाव फैल गया, जिससे कांवड़ियों ने दक्षिण दरवाजा चौराहे पर जमकर हंगामा किया। पुलि ...और पढ़ें

    अभद्र टिप्पणी से गरमाया माहौल।

    अभद्र टिप्पणी से गरमाया माहौल।

    HighLights

    1. कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी के बाद बस्ती में हंगामा।

    2. दक्षिण दरवाजा चौराहे पर कांवड़ियों ने किया प्रदर्शन।

    3. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को संभाला।

    जागरण संवाददाता, बस्ती। शहर का माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया जब दूसरे समुदाय के युवक द्वारा कथित तौर पर कांवड़ यात्रा के लिए अयोध्या जा रहे कांवड़ियों अभद्र टिप्पणी कर दी।

    इस टिप्पणी से आक्रोशित कांवड़ियों ने पुरानी बस्ती क्षेत्र के दक्षिण दरवाजा चौराहे पर जमकर हंगामा किया और आरोपित युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू संगठन के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया।

    सावन मास के पवित्र अवसर पर कांवड़िए जल लेकर अयोध्या की ओर जा रहे थे। आपत्तिजनक टिप्पणी से गुस्साए कांवड़िए वहीं रुक गए और उन्होंने विरोध जताना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कांवड़ियों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।

    पुलिस प्रशासन की तत्परता से माहौल हुआ शांत

    हंगामे की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय तुरंत मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे।आक्रोशित कांवड़ियों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने स्थिति की नजाकत को भांपते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपित की खोजबीन शुरू कर दी।

    कांवड़ियों को आश्वस्त किया कि आरोपित के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इसके बाद कांवड़िए गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

    कांवड़ यात्री विष्णु सोनकर ने कहा कि दक्षिण दरवाजा मस्जिद के सामने एक युवक ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे हिंदुओं की भावना आहत हुई है। एसएचओ ने बताया कि इस मामले में विष्णु सोनकर की तरफ से तहरीर मिली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- देवरिया में पथराव मामले को लेकर बड़ी कार्रवाई, दारोगा-लेखपाल और सचिव समेत पांच सस्पेंड