Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बकरीद पर बस्ती में सुरक्षा का कड़ा पहरा, ड्रोन से होगी मस्जिदों-ईदगाहों की निगरानी

    Updated: Sun, 24 May 2026 01:38 PM (GMT+05:30)

    बस्ती में बकरीद त्योहार के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 414 मस्जिदों और 158 ईदगाहों पर ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी होगी, सड़क प ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. 414 मस्जिदों, 158 ईदगाहों पर ड्रोन से निगरानी।

    2. सड़क पर नमाज की अनुमति नहीं, परिसर में ही पढ़ें।

    3. प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

    स्कन्द कुमार शुक्ला, बस्ती। बकरीद (ईद-उल-अजहा) के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा का चाक-चौबंद खाका तैयार कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में 28 मई 26 को पड़ने वाले बकरीद त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए जिले भर की 414 मस्जिदों व 158 ईदगाहों की निगरानी ड्रोन कैमरों के माध्यम से की जाएगी।

    पुलिस प्रशासन ने पूरे जनपद चार जोन और 16 सेक्टरों में विभाजित कर जाेन व सेक्टर पुलिस अधिकारियों को तैनात कर दिया है। पुलिस कप्तान ने साफ कर दिया है कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जाएगा। मुख्य रूप से भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील मस्जिदों व ईदगाहों के ऊपर ड्रोन उड़ाए जाएंगे ताकि आसमान से हर एक गतिविधि पर नजर रखी जा सके। साथ ही, सीसी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से लगातार 24 घंटे मानिटरिंग की जाएगी।

    पुलिस की टीमें कुर्बानी के स्थलों पर नजर रखेंगी। इस वर्ष भी ईद की नमाज सड़क पर पढ़ने की अनुमति नहीं होगी। नमाज केवल निर्धारित मस्जिदों और ईदगाहों के परिसर के भीतर ही अदा की जानी चाहिए भीड़ ज्यादा हो शिफ्ट में पढ़ी जाए। पुलिस प्रशासन ने धर्मगुरुओं और मस्जिद कमेटियों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के निवासियों को इस निर्देश का पालन करने के लिए जागरूक करें।

    मीटिंग कर पीआरवी को किया गया अलर्ट
    ईद-उल-जुहा (बकरीद) के दृष्टिगत गम्भीर अपराध, धार्मिक/साम्प्रदायिक विवाद, पशु तस्करी आदि को लेकर शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में यूपी 112 के स्टाफ के साथ प्रभारी निरीक्षक ने बैठक कर अपनी टीम को और सचेत और सतर्क किया है।

    शांति समिति की बैठकों में अपील
    त्योहार को भाईचारे के साथ मनाने के लिए थाना वार जिले भर में शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में धर्मगुरुओं से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। इंटरनेट मीडिया पर भी पुलिस की साइबर सेल कड़ी नजर रख रही है ताकि कोई भ्रामक जानकारी न फैलाई जा सके।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बस्ती में हाइवे से डीजल चोरी करने वाले अंतर-जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

    त्योहार पर बरती जाने वाली प्रमुख सावधानी

    • नमाज: केवल तय स्थलों / परिसर के अंदर ही पढ़ें।
    • निगरानी: ड्रोन और सीसी कैमरे के जरिए चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर।
    • कुर्बानी: प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध।
    • शांति: किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह साझा न करें।

    थाना वार जनपद में मस्जिदें:

    • कोतवाली :25
    • पुरानी बस्ती:20
    • वाल्टरगंज: 29
    • हर्रैया: 19
    • छावनी:11
    • परसरामपुर: 29
    • पैकोलिया: 16
    • गौर: 28
    • कलवारी: 8
    • नगर : 20
    • कप्तानगंज: 13
    • दुबौलिया: 20
    • रुधौली: 66
    • सोनहा: 62
    • मुंडेरवा:26
    • लालगंज:22

     

    सार्वजनिक स्थानों या सड़कों पर नमाज पढ़ने से यातायात बाधित होता है और सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ती हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए सड़क पर नमाज प्रतिबंधित कर दिया गया है। त्योहार के दिन से लेकर दो तीन दिनों तक चलने वाली कुर्बानी को लेकर भी पुलिस बेहद सख्त है। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोरतम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    -

    : डा.यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, बस्ती