बस्ती में हाइवे से डीजल चोरी करने वाले अंतर-जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
बस्ती पुलिस ने हाइवे पर वाहनों से डीजल चोरी करने वाले एक अंतर-जनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें 25 हजार का इनामी चोर भीम भी शामिल ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण
HighLights
बस्ती में अंतर-जनपदीय डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश।
25 हजार के इनामी चोर भीम समेत तीन गिरफ्तार हुए।
चोरी का डीजल, वाहन और उपकरण बरामद किए गए।
संवाद सूत्र, छावनी, बस्ती। हाइवे पर वाहनों से डीजल चोरी करने के मामले में पुलिस की संयुक्त कार्यवाई में तीन शाति अंतर जनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय रवाना कर दिया। इनके कब्जे से डीजल चोरी में प्रयुक्त होने वाला औजार भी बरामद किया गया है।
शुक्रवार की रात पुलिस गश्त के दौरान पटखापुर के पास से तीन संदिग्ध लोगो को हिरासत में लिया गया। जमा तलाशी के बाद उनके पास से डीजल चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजार बरामद मिला।
पकड़े गए आरोपितो की पहचान अंबेडकरनगर के अहिरौली थानांतर्गत मुस्तफाबाद निवासी 25 हजार के इनामी चोर भीम पुत्र शीतल प्रसाद के रूप में हुई, इसके साथ मोहन पांडेय व धीरज गोस्वामी निवासी उत्तेरथु गोंसाई का पूरवा थाना इब्राहमपुर, अंबेडकरनगर को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों किराए पर के चार पहिया वाहन से घूम-घूम कर हाइवे पर खड़ी गाड़ियों से डीजल चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।
यह भी पढ़ें- खलीलाबाद धनघटा मार्ग से बनारस के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिली बड़ी राहत
डीजल चोराें के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से तीन पिलास व तीन बड़ा स्पैनर रिंच, 1820 रुपये नकद, दो मोबाइल, एक चार पहिया वाहनऔर चोरी किया हुआ सौ लीटर डीजल बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी विकास यादव व थानेदार चंदन कुमार व उनकी टीम शामिल रही।