एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन, 50 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार
बस्ती में भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय के लिपिक सुनील पांडेय को 50 हजार रुपये की रिश्वत ...और पढ़ें
-1776271525946_m.webp)
AI जेनेरेटेड फोटो।
HighLights
लिपिक सुनील पांडेय 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार।
एंटी करप्शन टीम ने बस्ती में की कार्रवाई।
सेवानिवृत्त कर्मी से एरियर के लिए मांगी थी रिश्वत।
जागरण संवाददाता, बस्ती। भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाते हुए एंटी करप्शन टीम (भ्रष्टाचार निवारण संगठन) बस्ती ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी का कार्यालय बस्ती में तैनात लिपिक (बाबू) सुनील पांडेय को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपित लिपिक शिकायतकर्ता सेवानिवृत्ति स्वास्थ्यकर्मी प्रताप नारायण मिश्र निवासी परसरापुर से उसके रुके हुए एरियर (बकाया भुगतान) या विभागीय कार्य को आगे बढ़ाने के एवज में मोटी रकम की मांग कर रहा था।
बताया जा रहा है कि सौदा 50 हजार रुपये में तय हुआ था। लिपिक द्वारा बार-बार पैसे की मांग किए जाने से परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की।
गिरफ्तारी शिकायत की पुष्टि होने के बाद एंटी करप्शन यूनिट ने जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने लिपिक सुनील पांडेय को उसके निर्धारित स्थान विक्रमजोत के एक दुकान पर केमिकल लगे हुए नोटों की गड्डी सौंपी, पहले से सतर्क खड़ी टीम ने उसे दबोच लिया।
गिरफ्तारी के तुरंत बाद आरोपी के हाथ धुलवाए गए, जिससे पानी का रंग गुलाबी हो गया। यह इस बात का पुख्ता सबूत है कि आरोपी ने रिश्वत के नोटों को छुआ था। कार्यवाही के दौरान क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी का कार्यालय के स्टाफ में हड़कंप मच गया।
एंटी करप्शन टीम ने आरोपी लिपिक के पास से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली है। टीम उसे हिरासत में लेकर संबंधित थाने ले गई है, जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा छावनी थाने में शिकायत कर्ता की तहरीर पर दर्ज कराया गया है।
खबरें और भी
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी कार्यालय के लिपिक सुनील पांडेय को रिश्वत लेते हुए देर शाम एंटीकरप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। -स्वर्णिमा सिंह, सीओ हर्रैया, बस्ती।