Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती में पारिवारिक विवाद सुलझाने गई डायल 112 टीम पर हमला, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 07:40 PM (IST)

    पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने बस्ती के भरवलिया गांव पहुंची डायल 112 टीम पर शिकायतकर्ता ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मी से मारपीट, नेमप्लेट और बॉडी कैमरा त ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पारिवारिक विवाद सुलझाने गई डायल 112 टीम पर हमला।

    2. शिकायतकर्ता ने पुलिसकर्मी से की मारपीट, तोड़ा कैमरा।

    3. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

    संवाद सूत्र, टिनिच, बस्ती। पति-पत्नी के बीच विवाद सुलझाने पहुंची डायल 112 की टीम की खूब किरकिरी हो रही है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव में पहुंची पुलिस और शिकायतकर्ता के बीच मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। पुलिस कर्मी को शिकायत कर्ता ने पहले गाली दे दी।

    इसके बाद पुलिस कर्मी ने उसे चारपाई पर ही अपने पैर के नीचे दबाने का प्रयास किया। फिर दोनों तरफ से हाथापाई होने लगी। सिपाही जब आक्रामक हुआ तो शिकायतकर्ता को ग्रामीणों और घर की महिलाओं ने बचाया, हालांकि वह पुलिस को बार-बार चुनौती दे रहा था। हलांकि दैनिक जागरण वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

    भरवलिया के रहने वाले राजमन पुत्र दयाराम का अपनी पत्नी से लगातार विवाद चल रहा था। बुधवार की दोपहर बाद भी उन्होंने पत्नी के साथ गाली गलौज की। खुद ही डायल 112 पर विवाद की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो राजमन टीम के सिपाही से उलझ गए। उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। उसकी नेम प्लेट तोड़ दी साथी बाडी कैमरा भी तोड़ दिया। उस पर हमला कर दिए।

    यह भी पढ़ें- बस्ती में पुरानी रंजिश ने ली बुजुर्ग की जान, बांस से पीटकर हत्या

    बचाव में पुलिस कर्मी ने भी राजमन पर हमला किया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी को सुरक्षित बचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। राजमन को लेकर थाने चली गई। सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

     

    खबरें और भी