बस्ती में मतदान केंद्रों पर अचानक पहुंचीं DM कृतिका ज्योत्स्ना, BLO को दिए कड़े निर्देश
बस्ती में विशेष बूथ दिवस पर जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण ...और पढ़ें
-1792825379859_m.webp)
जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना ने किया निरीक्षण। जागरण
HighLights
डीएम ने विशेष बूथ दिवस पर बस्ती के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का गहनता से जायजा लिया।
पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल करने के सख्त निर्देश दिए।
जागरण संवाददाता, बस्ती। विशेष बूथ दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति परखी। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 406,407 संविलियन प्राथमिक विद्यालय थान्हा खास प्राथमिक विद्यालय हरैया प्रथम कक्षा संख्या -1 पर मौजूद बीएलओ से कार्यों की जानकारी ली और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
इसी क्रम में जिलाधिकारी ने 297, 298 कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय कप्तानगंज मतदान केंद्र पर चल रहे पुनरीक्षण कार्य का जायजा लेते हुए नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मतदाता सूची में दर्ज विवरणों में संशोधन करने तथा अपात्र प्रविष्टियों के नियमानुसार निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी ली।
उन्होंने निर्देश दिया कि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने में पूरी गंभीरता बरती जाए। निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्राप्त आवेदनों का निस्तारण समय से सुनिश्चित किया जाए।
डीएम ने कहा कि विशेष बूथ दिवस का उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और उसमें आवश्यक संशोधन कराने का अवसर उपलब्ध कराना है। ऐसे में बूथों पर आने वाले लोगों को आवेदन प्रक्रिया के संबंध में सही जानकारी दी जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। बीएलओ अपने क्षेत्र में मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करें।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्धारित मतदान केंद्रों पर बूथ दिवस से जुड़ी व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें। मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ ही यह भी ध्यान रखा जाए कि कोई पात्र नागरिक सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए।
उन्होंने निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्मिकों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए, जिससे आगामी निर्वाचन के लिए मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके।
बस्ती जिले में मतदान केंद्रों की स्थिति
जिले में कुल 1,463 मतदान केंद्र और 2,319 मतदेय स्थल हैं।
यह भी पढ़ें- बस्ती में टोरेंट गैस पर लगा एक लाख का जुर्माना, उपभोक्ता को मिलेगा PNG कनेक्शन
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।