बस्ती में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले चार आरोपी नामजद
बस्ती के रुधौली में एक युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी इस्माइल समेत चार लोगों के खिल ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने का मामला।
मुख्य आरोपी इस्माइल समेत चार पर केस दर्ज।
पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग की जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, बस्ती। युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत कुल चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामला रुधौली क्षेत्र के एक गांव का है।
पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि आरोपित इस्माइल पुत्र मो. हुसैन निवासी परसाजाफर, पुरानी बस्ती ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर अब तक करीब आठ लाख रुपये व आभूषण ले चुका है। इस बीच वह दो बार गर्भवती भी हो चुकी थी। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है।
हद तब हो गई जब 10 जुलाई 2026 को मोहम्मद इस्माइल, उसके सगे चाचा और अन्य अज्ञात सहयोगियों ने एक राय होकर आरोपितो ने मिलकर पीड़िता के साथ अत्यंत क्रूरतापूर्वक सामूहिक बलात्कार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ रुधौली संजय दुबे के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपित और उसके चाचा, कासिम व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
यह भी पढ़ें- बस्ती में पूर्व सैनिकों की दुकानों का आवंटन रद, कमिश्नर ने दिए कब्जा हटवाने के निर्देश
एसएचओ के अनुसार आरोपितों पर दुष्कर्म, आपराधिक साजिश और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को हिरासत में ले लिया जाएगा।