Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका 5 दिन में दूसरी बार टावर पर चढ़ी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

    Updated: Sun, 17 May 2026 04:58 PM (IST)

    प्रेमी से शादी की ज़िद पर अड़ी एक युवती बस्ती में दूसरी बार मोबाइल टावर पर चढ़ गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने जद्दोजहद पर उसे नीचे उतारा। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. प्रेमी से शादी की ज़िद पर युवती टावर पर चढ़ी।

    2. बस्ती में यह दूसरी बार हुआ, प्रशासन ने समझाया।

    3. प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात कर नीचे उतरी।

    जागरण संवाददाता, बस्ती। प्रेमी से शादी करने के ज़िद पर अड़ी प्रेमिका दूसरी बार मोबाइल टावर पर चढ़कर अपनी मांगों को पूरी करवाने में जदोहद लगा दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार रवि यादव प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे समेत अधिकारियों द्वारा किसी तरह समझा बूझकर उसे तरह नीचे उतरे।

    वहीं इस घटना को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों की भीड़ जमी रही। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय भी बन चुका है कि प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करने को लेकर बार-बार टावर पर चढ़कर अपनी मांग पूरी करने में लगी हुई है।

    इस घटना का वीडियो लोग इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं और तरह-तरह के कमेंट व चर्चाओं का माहौल भी गरम हो रहा है। थाना रुधौली के हनुमानगंज चौकी क्षेत्र में स्थित मूडाडीह उर्फ भोपालपुर गांव में रविवार को सुबह ही एक मोबाइल टावर पर चढ़ी हुई देखी गई, थोड़ी ही देर में सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।

    इसी बीच प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए कुछ देर बाद युवती की पहचान रुधौली थाना क्षेत्र के मझौवा कला निवासिनी 18 वर्षीय नाजिया बेगम पुत्री रहमत अली के रूप में हुई जो संतकबीर नगर जनपद के बेलवा सिंगर गांव में एक युवक से प्रेम विवाह की जिद पकड़ कर टावर पर चढ़ गई थी।

    खबरें और भी

    मौके पर क्षेत्राधिकार रुधौली कुलदीप कुमार के साथ रुधौली तहसीलदार रवि यादव, नायब तहसीलदार नीरज सिंह, महिला थाना प्रभारी निधि यादव युवती को समझाने का प्रयास कर रहे थे तो दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे युवती के प्रेमी का पता निकालकर बेलवा सेंगर पहुंच गए और वहां से प्रेमी मेहताब के पिता बरकत अली और उसके चाचा को अपने साथ ले आए जहां उसे युवती को प्रेमी और उसके परिजनों से वीडियो कॉल पर बात करवा कर उसे विवाह की तसल्ली दी गई तब जाकर युवती टावर से नीचे उतरी।

    पहले भी टावर पर चढ़कर किया था हंगामा

    वहीं इसके पहले 12 मई को वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पडिया चौराहे पर स्थित मोबाइल टावर के शिखर पर बैठकर करीब पांच घंटा नहीं उतरी थी। मौजूद प्रशासन द्वारा किसी तरह प्रेमी का फोन प्रेमिका के मोबाइल से बात कराकर नीचे उतरवाया था।

    अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि प्रेमिका को फोन के माध्यम से प्रेमी से बात करवाकर किसी तरह से नीचे उतर गया है दोनों पक्ष के परिवार जनों को बुलाकर असमंजस बैठ कर शादी की बात करवाई जाएगी और पुलिस कार्रवाई व मेडिकल समेत की कार्रवाई की जा रही है ।

    अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्षेत्र के सभी टावर के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक कर निर्देशित किया गया है की सभी टावर पर गार्ड की व्यवस्था या उसे पर तरवाडा की समुचित व्यवस्था किया जाए। जिससे टावर पर कोई ना चढ़ पाए। अगर इसका अनुपालन कोई टावर के जिम्मेदार नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: प्रेमिका से शादी की जिद पर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, 5 घंटे बाद फोन पर बात कर उतरा