बस्ती में महिला के गले से सोने की चेन उड़ाकर स्कॉर्पियो से भागीं तीन महिलाएं, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
बस्ती में विक्रमजोत टैक्सी स्टैंड से अयोध्या जा रही एक महिला के गले से तीन महिलाओं ने सोने की चेन छीन ली। आरोपी महिलाएं स्कॉर्पियो से फरार हो गईं, पुल ...और पढ़ें
-1785126214023_m.webp)
प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
विक्रमजोत टैक्सी स्टैंड पर महिला से चेन स्नैचिंग।
तीन महिलाएं स्कार्पियो से फरार, पुलिस जांच में जुटी।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है छावनी पुलिस।
संवाद सूत्र, बस्ती। हाईवे पर विक्रमजोत के टैक्सी स्टैंड से आटो में बैठकर अयोध्या जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन उड़ाकर तीन महिलाएं स्कॉर्पियो से फरार हो गईं। महिला ने शाेर मचाया, लेकिन वह पकड़ी नहीं जा सकीं। घटना के बाद पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
रविवार को छावनी थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी सुनीता सिंह पत्नी हरीराम सिंह ने तहरीर दे कर बताया कि शनिवार को विक्रमजोत टैक्सी स्टैंड से थ्रीह्वीलर पर अयोध्या जाने के लिए बैठी थीं, उसी समय तीन महिलाएं भी उसी टैक्सी में आकर बगल बैठ गयीं।
जैसे ही टैक्सी हाईवे पर ड्रीमलैंड होटल के पास पहुंची तो अचानक तीनों महिलाएं उतर गयीं। उसी समय पीड़ित महिला ने देखा कि उसके गले से सोने की चैन गायब है। शक होने पर महिलाओं को पकड़ने की कोशिश किया तभी एक अज्ञात सफेद रंग कि स्कॉर्पियो पहुंची और तीनों महिलाएं उस पर बैठ कर विक्रमजोत की तरफ भाग निकले।
शिकायतकर्ता ने बताया कि विक्रमजोत टैक्सी स्टैंड से लेकर अयोध्या तक हाईवे पर छिनैती और राहजनी करने वाली कुछ महिलाओं और लड़कों का गिरोह सक्रिय है। इसी गिरोह ने डेढ़ लाख की सोने की चैन चोरी की है।
उन्होंने ने बताया कि टैक्सी स्टैंड पर सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिलाएं रेकी करती दिख रही हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है छानबीन की जा रही है।