बस्ती में रात मचान पर सोने गया किशोर, सुबह छप्पर में फंदे से लटका मिला शव
बस्ती के गायघाट के पिपरा गांव में 16 वर्षीय किशोर सनूप का शव रविवार सुबह पंपिंग सेट के छप्पर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ...और पढ़ें

मृतक सनूप फाइल फोटो व घटनास्थल पर मौजूद कलवारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार। जागरण
HighLights
बस्ती के पिपरा गांव में 16 वर्षीय किशोर का शव मिला।
पंपिंग सेट के छप्पर में फंदे से लटका मिला सनूप।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, आत्महत्या की आशंका।
संवाद सूत्र, गायघाट, (बस्ती)। नगर पंचायत गायघाट के पिपरा गांव में रविवार सुबह 16 वर्षीय किशोर का शव पंपिंग सेट के छप्पर में फंदे से लटका मिलने से गांव में मातम छा गया। खेत की ओर शौच के लिए जा रही महिलाओं ने शव लटकता देखा तो शोर मचाया। सूचना मिलते ही स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
कलवारी पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पिपरा गांव निवासी रामलाल यादव का 16 वर्षीय पुत्र सनूप शनिवार रात भोजन करने के बाद रोज की तरह घर के बगल बने मचान पर सोने चला गया था।
रात में किसी समय वह मचान से निकलकर करीब 150 मीटर दूर स्थित पंपिंग सेट वाले छप्पर में चला गया। बांस के बड़ेर में नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदा से लटकता उसका शव मिला। रविवार सुबह गांव की महिलाएं खेत की ओर जा रही थीं। उनकी नजर छप्पर में फंदे से लटक रहे सनूप पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। सूचना मिलते ही स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
बेटे का शव देखकर माता-पिता बेसुध हो गए। मृतक तीन भाइयों में मंझला था। पूरे गांव में घटना को लेकर शोक और सन्नाटा पसरा रहा। स्वजन ने बताया कि सनूप बेहद शांत और सरल स्वभाव का था। उसके इस कदम से सभी हैरान हैं।
खबरें और भी

पिपरा में सनूप के मौत के बाद रोते-बिलखते स्वजन। -जागरण
ग्रामीणों के अनुसार, घटना से पहले उसने अपने मोबाइल की सिम तोड़ दी थी और मोबाइल मचान पर ही छोड़ गया था। वह अक्सर उसी मचान पर सोता था। जहां उसने बिजली और मनोरंजन के लिए साउंड सिस्टम भी लगा रखा था।
यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा को लेकर बस्ती पुलिस अलर्ट, 82 संवेदनशील स्थान चिह्नित; सुरक्षा इंतजामों को लेकर तैयारी तेज
सूचना पर पहुंचे कलवारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कलवारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।