Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हंसी खुशी रात में सोई पत्नी...सुबह उठकर पति ने फांसी पर लटका देखा तो उड़ गए होश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

    Updated: Thu, 25 Dec 2025 02:13 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को फांसी पर लटका हुआ पाया। महिला रात को हंसी-खुशी सोई थी। सुबह पति ने उसे फांसी पर लटका देखा त ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. बस्ती में महिला फांसी पर लटकी मिली

    2. मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

    3. पुलिस मामले की गहनता से कर रही है जांच

    संवाद सूत्र, जागरण बस्ती। चार दिन पूर्व अपने पति के साथ ननद के घर से आई युवती ने बुधवार की रात ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

    मृतका का पति आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सका, वहीं मृतका के मायके के परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।

    कलवारी थाना क्षेत्र के उमरिया गांव निवासी सतीश चंद्र की 23 वर्षीय पत्नी प्रीति रंजन ने अपने पति के साथ चार दिन पूर्व ननद के घर से घूम कर आई थी। हंसी खुशी से रात में खाना खाकर सोई हुई थी। जब पति नींद में हो गया, तो पत्नी बिस्तर से उठी।

    कमरे के सामने सीढ़ी के ऊपर रखे कनेक्टर की लकड़ी में मफलर से फांसी लगाकर जान दे दी। भोर में जब पति की आंख खुली तो देखा कि वह बेड पर नही थी। तो वह देखा कि सीढ़ी पर मफलर से फांसी पर झूल रही थी।

    पति ने बताया कि उसे तत्काल नीचे उतरा और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा ले गए। जहां डॉक्टर ने प्रीति रंजन को देखकर मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पति ने अपने ससुराल अंबेडकर नगर के टांडा थाना क्षेत्र के गौरा गुजर में दी।

    मौके पर मृतका की मां और भाई के साथ अन्य लोग पहुंच गए। जो हत्या का आरोप लगा रहे थे। मृतका के भाई ने बताया कि कर्ज लेकर बड़े धूमधाम से 13 माह पूर्व शादी की थी। जिसकी हत्या कर दी गई है।

    खबरें और भी

    थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मायके के लोगों ने तहरीर में हत्या का आरोप लगाया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन मौत का सही कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

    यह भी पढ़ें- बहराइच में बाघ का आतंक: खेतों में काम कर रहे दो ग्रामीणों पर किया हमला, मची चीख-पुकार