Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती के कैली अस्पताल में ऑक्सीजन पाइपलाइन चोरी का प्रयास, एक चोर गिरफ्तार और दूसरा फरार

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 12:28 PM (IST)

    बस्ती के कैली अस्पताल की पुरानी आर्थोपेडिक ओटी से कॉपर ऑक्सीजन पाइपलाइन चोरी हो गई। दुकानदारों ने एक चोर मुन्ना गौड़ को पकड़ा, जबकि उसका साथी विकास पा ...और पढ़ें

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण

    HighLights

    1. कैली अस्पताल की पुरानी ओटी से पाइपलाइन चोरी।

    2. दुकानदारों ने एक चोर मुन्ना गौड़ को पकड़ा।

    3. फरार साथी विकास पांडे की तलाश जारी।

    संवाद सूत्र, सोनूपार, (बस्ती)। महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक अस्पताल कैली में बुधवार को सुबह चोरी की बड़ी घटना सामने आई। अस्पताल की पुरानी आर्थोपेडिक आपरेशन थिएटर में लगे कापर की आक्सीजन पाइपलाइन काटकर दो युवक उसे बोरों में भरकर ले जा रहे थे। इसी दौरान कैली चौराहे पर दुकानदारों को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं।

    दुकानदारों ने दोनों युवकों को रोककर पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान एक आरोपी मौके से भागने में सफल हो गया, जबकि दूसरे को लोगों ने पकड़कर कैली अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया।

    पकड़े गए आरोपी की पहचान मुन्ना गौड़ पुत्र झिन्नू गौड़, निवासी ग्राम जामडीह के रूप में हुई है। वहीं उसका साथी विकास पाण्डेय मौके से फरार हो गया। अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने मुन्ना गौड़ को सोनूपार पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया।

    चोर पुरानी आर्थो ओटी में लगी कापर की ऑक्सीजन पाइपलाइन काटकर बोरे में भरकर ले जा रहे थे। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि चोरी की इस वारदात में कोई और व्यक्ति शामिल तो नहीं है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर-बस्ती में UP स्मार्ट मीटर बने सिरदर्द, हजारों उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा बिजली बिल

    पकड़े गए मुन्ना गौड़ ने पूछताछ में बताया कि कैली अस्पताल या उसके अगल-बगल जितनी भी चोरियां हुई हैं, सारा सामान महसो के एक कबाड़ व्यापारी को बेच दिया जाता था। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

    सरकारी अस्पताल में जीवनरक्षक आक्सीजन व्यवस्था से जुड़े कापर पाइपों की चोरी का प्रयास सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रहा है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।