बस्ती में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा: फोरलेन बंद होने के बावजूद रफ्तार का कहर, 3 की मौत
कांवड़ यात्रा के दौरान बस्ती में फोरलेन बंद होने के बावजूद देर रात हुए सड़क हादसों में एक कांवड़िया समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
कांवड़ यात्रा के दौरान बस्ती में तीन सड़क हादसे।
एक कांवड़िया सहित तीन लोगों की हुई मृत्यु।
प्रशासन के आदेश के बावजूद वाहन निकले, तीन घायल।
संवाद सूत्र, छावनी, बस्ती। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन के फोरलेन बंद करने का आदेश दिया है, बावजूद देर रात वाहन निकले और घटनाएं हो गईं। अलग - अलग घटनाओं में एक कांवड़िया सहित तीन की मृत्यु हो गई।
पहली घटना जमौलिया गांव के पास शनिवार रात 8 बजे घटित हुई, बस्ती की तरफ से आ रही तेज रफ्तार आर्टिका नें अतरौरा झाम निवासी राम अवतार उम्र लगभग 55 वर्ष को ठोकर मार दिया, जिससे उनकी इलाज के दौरान देर रात अयोध्या मेडिकल कालेज में मृत्यु हो गयी।
राम अवतार अपने नाती को खोजने के लिए जमौलिया के पास हाइवे पर आए थे। दूसरी घटना रात करीब 1 बजे विक्रमजोत स्थित अवधेश ढाबे के पास हुई। दवा लेने के लिए वाहन से नीचे उतरे कांवड़िया को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस घायल हरिओम को सीएचसी विक्रमजोत ले गई ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दिवंगत की पहचान लालगंज थानाक्षेत्र के महसों निवासी हरिओम सोनी 20 पुत्र योगेंद्र सोनी के रूप में हुई थाना प्रभारी राणा डीपी सिंह ने बताया कि हादसे में कांवड़िए की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
तीसरी घटना रेड़वल गांव के पास रविवार की सुबह करीब 7 बजे घटी जिसमें सोनबरसा गांव के निवासी राहुल पाठक पुत्र चंद्रभान पाठक उम्र 40 वर्ष अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस एंबुलेंस की मदद से विक्रमजोत ले गई जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- बस्ती जिला अस्पताल में अव्यवस्था देख भड़के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अफसरों को लगाई फटकार
मार्ग दुर्घटना में हुए घायल
शनिवार की रात करीब 10 बजे हर्रैया थाना क्षेत्र के महूघाट के पास तेज रफ्तार कार ने कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। जिसमें अजय सिंह निवासी धौरहरा और नंदू निवासी पिपरा गौतम घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति बहुत तेज थी। रात करीब 1 बजे पचवस गांव के हुई दुर्घटना में कांटे, संतकबीरनगर निवासी अमरेश पुत्र अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए।