Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती में कांवड़ यात्रा पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त अभियान, हाईवे पर मांस की दुकानें प्रतिबंधित

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 12:04 PM (IST)

    खाद्य सुरक्षा विभाग बस्ती में कांवड़ यात्रा के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों और हाईवे पर मांस की दुकानों के खिलाफ अभियान चला रहा है। संदिग्ध खाद्य पदार ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अभियान।

    2. हाईवे किनारे ढाबों, दुकानों की जांच, नमूने लिए जा रहे।

    3. शिकायत के लिए दुकानों पर क्यूआर कोड चस्पा किए गए।

    जागरण संवाददाता, बस्ती। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थ के खिलाफ अभियान चला रहा है। इस दौरान हाईवे के किनारे स्थित ढाबा व दुकानों की जांच की जा रही है। संदिग्ध व मिलावट वाले खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। जांच टीम साफ सफाई बनाए रखने के लिए कह रही है।

    इसके साथ ही दुकानोंं पर विभाग बार कोड के चस्पा कर रहा है। इस बार कोड को स्कैन कर मिलावट व कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे के किनारे खुली मीट व मुर्गे की दुकान के खिलाफ शिकायत किया जा सकता है। टीम मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करेगी।

    अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार ने बताया कि कांवड़ को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए सप्ताह भर से अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान हाईवे के किनारे स्थित ढाबा व दुकानों पर विशेष जांच की जा रही है।

    इस दौरान साफ सफाई के साथ खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए जा रहे हैं। इसके लिए दो टीमें लगाई गई है। एक टीम शहर तो दूसरी टीम ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चला रही हैं। बुधवार को हर्रैया व बड़ेवन के आस पास की दुकानों पर जांच किया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बस्ती: बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक में जा भिड़ी कार, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बेटा समेत दो की मौत

    इस दौरान लोगों को जागरूक भी किया गया। दुकानों पर विभाग क्यूआर कोड चस्पा किया गया। लोगों को बताया गया कि मिलावटी खाद्य पदार्थ कांवड़ यात्रा के समय हाईवे के किनारे कोई भी मीट व मुर्गे की दुकान खुली रहेगी तो वह क्यूआर कोड को स्कैन कर शिकायत कर सकता है।