बस्ती में कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में भी लागू होगा रूट डायवर्जन, चिह्नित स्थानों भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित
बस्ती पुलिस प्रशासन ने सावन कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शहर में रूट डायवर्जन योजना लागू की है। 7 अगस्त से जलाभिषेक समाप्त होने तक ...और पढ़ें

कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में भी लागू होगा रूट डायवर्जन।
HighLights
कांवड़ यात्रा के लिए बस्ती में रूट डायवर्जन योजना।
7 अगस्त से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित।
सुरक्षा हेतु 9 स्थानों पर पुलिस बल, बैरिकेडिंग तैनात।
जागरण संवाददाता, बस्ती। सवान माह में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, निर्बाध और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। यात्रा के दौरान शहर के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश और यातायात के दबाव को नियंत्रित करने के लिए एक विस्तृत रूट डायवर्जन योजना तैयार की गई है।
इसके तहत शहर के भीतर नौ प्रमुख स्थानों को चिह्नित किया गया है जहां विशेष बैरिकेडिंग और पुलिस बल तैनात रहेगा। चिह्नित स्थानों पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
कांवड़ यात्रा के मुख्य दिनों में सात से लेकर 11 अगस्त तक 26 शहर के मुख्य मार्गों पर भारी और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन्हें वैकल्पिक बाहरी मार्गों से निकाला जाएगा। चिह्नित किए गए नौ महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बैरीकेडिंग कर वहां पर पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी। यहां पर यातायात कर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान असुविधा से बचने के लिए यातायात पुलिस द्वारा जारी किए गए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। आपातकालीन वाहनों (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि) के लिए रूट पूरी तरह से सुरक्षित रखे जाएंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति में विलंब न हो।
शहर में चिह्नित किए गए डायवर्जन पाइंट
कांवड़ यात्रा के लिए शहर में पांच प्रमुख स्थानों पर डायवर्जन पाइंट चिह्नित किए गए हैं, जिसमें शास्त्री चौक पर एक बैरियर लगाकर रामचंद्र शुक्ल तिराहे की ओर किसी प्रकार का वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। बाहर जाने के लिए मूड़घाट व बड़ेवन की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह चेतक तिराहा पर दूसरा बैरियर लगाकर आने वाले प्राइवेट वाहनों को कंपनीबाग की ओर माेड़ दिया जाएगा।
खबरें और भी
तीसरा बैरियर फौव्वारा तिराहा पर होगा, यहां से कोई भी वाहन कंपनीबाग की ओर नहीं जाएगा। चाैथा बैरियर गड़गोड़िया तिराहा कांशीराम आवास रोड पर रहेगा, यहां से कोई भी वाहन डारीडीहा की तरफ नहीं जाएगा, उसे जिला अस्पताल पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
पांचवा बैरियर सोनूपार तिराहा पर होगा। यहां से किसी भी वाहन को डारीडीहा तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। छठा बैरियर रोडवेज, सातवां जिला अस्पताल चौराहा, आठवां मालवीय रोड व नौवां बैरियर ब्लाक रोड पर बनाया जाना प्रस्तावित है।
कांवड़ियों के लिए बनाया गया 18 डायवर्जन पाइंट
सभी कांवड़ यात्रियों के वाहन के लिए 14 डायवर्जन पांइट चिह्नित किए गए हैं। इसमें फुटहिया, बड़ेवन,पटेल चौक,हर्दिया चौराहा,पालिटेक्निक चौराहा, हड़िया चौराहा, परसा जाफर, शास्त्री चौक, चेतक तिराहा, फौब्बारा तिराहा, गड़गोड़िया तिराहा, जिला अस्पताल चौराहा व सोनूपार तिराहा, दक्षिण दरवाजा चौराहा, पांडेय बाजार चौराहा,जिगिना चौराहा, करुआ बाबा तिराहा व रेलवे स्टेशन बस्ती पूर्वी रेल फाटक तिराहा शामिल है।
शिव भक्तों के आवागमन के लिए सुरक्षित मार्ग आरक्षित किए गए हैं, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सामान्य यातायात को अन्य मार्गों से समानांतर वैकल्पिक रास्तों पर डायवर्ट किया जाएगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत सभी चिन्हित स्थानों पर सीसी कैमरों और ड्रोन के जरिए भी निगरानी रखी जाएगी। फोरलेन के साथ लोकल डायवर्जन सात अगस्त से लागू जलाभिषेक की समाप्ति तक लागू रहेगा। -सत्येन्द्र भूषण तिवारी सीओ सिटी, बस्ती।