Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाबा भदेश्वर नाथ धाम में विशेष जलपात्र से जलाभिषेक करेंगे शिवभक्त, 12 स्थानों पर लागू होगा रूट डायवर्जन

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 12:30 PM (IST)

    इस बार सावन की महाशिवरात्रि पर बाबा भदेश्वर नाथ धाम में कांवड़ यात्री विशेष स्टील के जलपात्र से जलाभिषेक करेंगे। यह अनूठा इंतजाम भीड़ प्रबंधन और श्रद् ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. कांवड़ यात्रा में पहली बार विशेष जलपात्र का उपयोग।

    2. बाबा भदेश्वर नाथ धाम में भीड़ प्रबंधन में सहायक।

    3. 10 लाख श्रद्धालुओं के जलाभिषेक की उम्मीद, व्यापक तैयारियां।

    जागरण संवाददाता, बस्ती। पावन शिव आराधना के महापर्व को लेकर कांवड़ यात्रियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार शिवभक्त पूरी श्रद्धा और अनूठे अंदाज़ में प्रसिद्ध ऐतिहासिक शिवधाम बाबा भदेश्वर नाथ के दरबार में हाजिरी लगाएंगे।

    इस बार की यात्रा और जलाभिषेक कई मायनों में खास रहने वाला है, क्योंकि भक्तगण पारंपरिक तरीकों से हटकर स्टील के बनवाए गए विशेष जलपात्र के माध्यम से भगवान शिव को जल अर्पित करेंगे। बाबा भदेश्वर नाथ धाम आने वाले शिवभक्तों की आस्था है कि इस बार का जलाभिषेक विशेष फलदायी होगा।

    मंदिर समिति और स्थानीय पुजारियों और पुलिस प्रशासन के अनुसार बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए अब प्लास्टिक की बोतल की जगह कावड़ में स्टील पात्र के अरघ के माध्यम से जलाभिषेक संपन्न कराया जाएगा भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि से यह बेहद उपयोगी होगा।

    इसको इस तरह से तैयार किया गया है जिससे जलधारा अनवरत और नियंत्रित रूप से शिवलिंग पर प्रवाहित हो सके। इससे न केवल पूजन की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि अनुशासन के साथ सभी भक्त सुगमता से जलाभिषेक कर सकेंगे। बाबा भदेश्वर नाथ के जयकारों से पूरा इलाका अभी से शिवमय हो गया है।

    05BAS_49_05082026_205

    शहर में 12 स्थानों पर लागू होने वाला रूट डायवर्जन चार्ट। जागरण


     

    दूर-दराज से आने वाले कांवड़िए और स्थानीय श्रद्धालु इस विशेष आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। भक्तों का भी मानना है कि विशेष जलपात्र के जरिए जलाभिषेक करने से भोलेनाथ अतिशीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

    खबरें और भी

    पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति की तैयारियां जोरों पर
    शिव भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ नियंत्रण के लिए महाशिवरात्रि पर मंदिर परिसर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा।

    यह भी पढ़ें- बस्ती की 100 दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी ई-ट्राईसाइकिल, आसान होगा पढ़ाई का सफर

    अयोध्या फोरलेन व शहर के भीतर रूट डायवर्जन शुक्रवार सात अगस्त 26 की सुबह चार बजे से शास्त्री चौक, चेतक तिराहा,फव्वारा तिराहा, गड़गोड़िया, दीवानी कचहरी,, ब्लाक रोड,बड़ेवन, मालवीय तिराहा, रौता चौराहा, रोडवेज तिराहा,अस्पताल चौराहा पर जरूरत के मुताबिक लागू कर दिया जाएगा।

    कांवरियों और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए मार्गों पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। भक्तों की सुविधा के लिए कांवड़ रूट पर कुल 17 पुलिस सहायता शिविर लगाए जाएंगे, जहां पर हेल्थ व अन्य विभाग की ओर से पेयजल, ओआरएस और प्राथमिक चिकित्सा की निशुल्क व्यवस्था होगी।