बस्ती में जमीन विवाद में 55 साल के शख्स की हत्या, गांव में तनाव का माहौल
बस्ती के जिवधरपुर गांव में भूमि विवाद के चलते 55 वर्षीय शिव कुमार सिंह की हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया है। ...और पढ़ें

भूमि विवाद में शख्स की हत्या।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बस्ती। भूमि विवाद में अधेड़ पर हमला कर उसकी हत्या कर दिए जाने की घटना सामने आई है। मामला क्षेत्र के जिवधरपुर गांव का है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
दिवंगत के छोटे भाई राजेश सिंह ने अपनी तहरीर में गांव के एक व्यक्ति व उसके स्वजन पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
तहरीर में बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर उनके बड़े भाई 55 वर्षीय शिव कुमार सिंह पर सोमवार की रात को हमला कर उन्हें घायल कर गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी हर्रैया ले जाया गया जहां पर उन्हें चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
इस सिलसिले में पूछे जाने पर एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि जिवधरपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट की जानकारी मिली, दिवंगत के शरीर पर जाहिरा तौर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया है। शव का पंचायतनामा भर कर उसके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रिपोर्ट आने पर ही मत्यृ की वजह का पता चल सकेगा। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। तहरीर के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है। घटना स्थल पर सीओ हर्रेया स्वर्णिमा सिंह व अन्य अधिकारी पहुंच गए है। गांव में इस घटना को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव बताया जा रहा है।