कासगंज में डबल मर्डर: महिला की अपहरण के बाद हत्या, गंगा में फेंका शव, पेड़ से लटकी मिली साधु की लाश
कासगंज में एक महिला की अपहरण कर हत्या कर दी गई और उसका शव गंगा में फेंकने का आरोप है। वहीं पास में ही एक साधु का शव पेड़ से लटका मिला, जिसके बारे में ...और पढ़ें
-1784008929503_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
कासगंज में महिला मीना की अपहरण के बाद हत्या
आरोपियों ने महिला का शव गंगा में फेंकने का आरोप
साधु भाय सिंह का शव पेड़ से लटका मिला
जागरण संवाददाता, कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य के कादरगंज पुख्ता निवासी में महिला मीना पत्नी नत्थू सिंह की अपहरण कर हत्या कर दी। स्वजन ने आरोपितों पर शव गंगा में फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं कादरगंज पुल के पास गंगा किनारे रहने वाले साधु भाय सिंह का शव सोमवार सुबह 6 बजे पेड़ पर फंदे पर लटका मिला है। हत्या से पहले साधु की झोंपड़ी में आग लगा दी गई।
महिला के स्वजन का आरोप है कि साधु ने महिला का शव गंगा में फेंकते हुए आरोपितों को देख लिया था, इसलिए उनकी हत्या कर दी। उधर महिला के स्वजन ने शव बरामद करने की मांग को लेकर कादरगंज तिराहे पर जाम लगा दिया है।
हत्या की तहरीर दी गई
महिला के बारे में बताया गया है कि वह छह जुलाई को सुबह साढ़े सात बजे गांव के सद्दाम पुत्र अजीम से अपने उधार के रुपये वापस लेने गई थी। उसके बाद वापस नहीं लौटी। मामले की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अब हत्या की तहरीर सद्दाम, शोएब और आफताब के विरुद्ध दी गई है।
पुलिस जोड़ने में लगी कड़ी
पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों घटनाएं जुड़ी हुईं हैं। पुलिस का कहना है कि कड़ी से कड़ी जोड़कर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- 'घुटनों के बल बैठकर माफी मांगे सिपाही, पूर्व फौजी हैं पति': आगरा में उप स्टेशन प्रबंंधक से मारपीट में पत्नी का आक्रोश
यह भी पढ़ें- यूपी में बारिश पर 'ब्रेक': लखनऊ सहित 60 जिलों में आज उमस भरी गर्मी; तराई के गोरखपुर-देवरिया में यलो अलर्ट