Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती में फोरलेन किनारे मिला युवक का शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 12:41 PM (GMT+05:30)

    बस्ती में फोरलेन के पास रिठिया-गनेशपुर मार्ग पर एक 37 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत क ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. बस्ती में फोरलेन के पास मिला 37 वर्षीय युवक का शव।

    2. मृतक की पहचान सत्येंद्र प्रजापति के रूप में हुई।

    3. पुलिस मौत के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

    संवाद सूत्र, बस्ती। फोरलेन से करीब रिठिया-गनेशपुर मार्ग पर गुरुवार सुबह 37 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। करमा देवी शिक्षण संस्थान के पास शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत हादसे में हुई या किसी अन्य कारण से, इसका अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

    गुरुवार सुबह करीब सात बजे राहगीरों ने बस्ती -अयोध्या फोरलेन से नगर थाना क्षेत्र के गनेशपुर मार्ग के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर फुटहिया चौकी प्रभारी शैलेश कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

    मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के महरीपुर निवासी सत्येंद्र प्रजापति (37) पुत्र रामदीन के रूप में हुई। शव मिलने की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो वे भी मौके पर पहुंचे। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

    यह भी पढ़ें- बस्ती में नौकरी के बहाने दिल्ली ले जाकर किशोरी से छेड़खानी, छह पर केस दर्ज

    प्रभारी निरीक्षक राम प्रसाद यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

    खबरें और भी