विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में नौकरी के बहाने दिल्ली ले जाकर किशोरी से छेड़खानी, छह पर केस दर्ज

Published: Thu, 06 Aug 2026 03:35 PM (IST)

बस्ती की एक किशोरी को नौकरी का झांसा देकर दिल्ली ले जाकर छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. किशोरी को नौकरी का झांसा देकर दिल्ली ले गए।

  2. दिल्ली में उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास।

  3. पुलिस ने छह आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया।

संवाद सूत्र, नगर बाजार, (बस्ती)। एक किशोरी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली ले जाने और उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर छह नामजद आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

नगर थाना क्षेत्र की किशोरी के पिता ने आरोप लगाया है कि गांव के अनिल और रामचन्द्र उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर नौकरी का लालच देकर दिल्ली ले गए। वहां अनिल के भाई अजय ने उसे अपने कमरे में रखा और रात में अकेला पाकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट किया, अभद्रता की और जान से मारने की धमकी भी दिया। बाद में पीड़िता वहां से किसी तरह बचकर निकली।

यह भी पढ़ें- बाबा भदेश्वर नाथ धाम में विशेष जलपात्र से जलाभिषेक करेंगे शिवभक्त, 12 स्थानों पर लागू होगा रूट डायवर्जन

पुलिस ने इस मामले में अनिल, रामचन्द्र, अजय, सोमई, दयाराम और विवेक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। नगर थाना के प्रभारी निरीक्षक राम प्रसाद यादव ने बताया कि मामले की विवेचना करहली के चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार चौधरी को सौंपी गई है। बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।