बस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती में 40 वर्षीय युवक का शव नीम के पेड़ से लटकता मिला। पत्नी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ...और पढ़ें

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हर्रैया (बस्ती)। संदिग्ध परिस्थितियों में बीती देर रात हर्रैया थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव नीम के पेड़ की डाल से साड़ी के फंदे से लटकता मिला। बीती रात करीब 12.30 पर मृतक श्यामू की पत्नी शिवानी ने पति के पेड़ से लटकने की सूचना हर्रैया पुलिस को दी।
दी सूचना में उसने बताया कि उसके पति श्यामू 40 वर्ष का शव साड़ी के फंदे से नीम के पेड़ की डाल में लटक रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस नें स्थलीय निरीक्षण किया व घटना के सम्बन्ध में गांव के लोगों व मृतक के स्वजनों से पूछताछ किया।
पुलिस के मुताबिक जांच से पाया गया कि श्यामू मदिरा पीने का आदती था। व प्रतिदिन नसे में स्वजनों से विवाद करता रहता था। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया है।
इस बारे में पूछे जाने पर कोतवाल हर्रैया तहसीलदार सिंह नें बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक व्यक्ति नशेड़ी था।हालांकि मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।
यह भी पढ़ें- होली पर खुशियां नहीं शोक मनाते हैं यहां के लोग, मनाया जाता है तीन दिन का शोक