बस्ती में निजी फर्म के खाते से 6.20 लाख की धोखाधड़ी, मैनेजर पर लगा गबन का आरोप
बस्ती में एक निजी फर्म के बैंक खाते से 6.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फर्म के मैनेजर विवेक मेघवाल पर पैसों के गबन का आरोप है और उसक ...और पढ़ें

मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
6.20 लाख रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी का मामला।
फर्म के मैनेजर विवेक मेघवाल पर गबन का आरोप।
बस्ती में निजी फर्म के बैंक खाते से निकासी।
जागरण संवाददाता, बस्ती। वित्तीय धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक निजी फर्म के बैंक खाते से कथित तौर पर 6.20 लाख रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में फर्म के ही मैनेजर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपित विवेक मेघवाल पुत्र बालूलाल निवासी उलेरा थाना बूंदी जनपद बूंदी, राजस्थान ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए डिवाइन लाइफस्टाइल्स गांधीनगर फर्म फस्टक्राइ महरीखांवा, बस्ती के पैसों का गबन किया है। यह मामला शहर की एक प्रतिष्ठित निजी फर्म से जुड़ा है।
फर्म के उच्चाधिकारियों को हाल ही में खातों के मिलान (आडिट) के दौरान वित्तीय अनियमितताओं का अंदेशा हुआ। जब बैंक स्टेटमेंट और खातों के लेन-देन की गहनता से जांच की गई, तो पता चला कि फर्म के अधिकृत बैंक खाते से कुल 6.20 लाख रुपये की बड़ी रकम बिना किसी व्यावसायिक अनुमति या जानकारी के निकाली गई है।
मैनेजर पर लगा धोखाधड़ी का आरोप
जांच में जब इस पूरी प्रक्रिया की कड़ियां जोड़ी गईं, तो सुई फर्म में कार्यरत मैनेजर पर आकर रुकी। आरोप है कि मैनेजर ने आंतरिक व्यवस्था और डिजिटल बैंकिंग का फायदा उठाते हुए चुपचाप यह रकम हड़प कर ली, और फरार हो गया।
यह भी पढ़ें- बस्ती अपहरण कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, चार अभी भी फरार
मामले की गंभीरता को देखते हुए फर्म के संचालक सागर अग्रवाल पुत्र श्री राममनोहर अग्रवाल निवासी डुमरियागंज रोड पाण्डेय बाजार थाना पुरानी बस्ती के तहरीर के आधार पर आरोपित मैनेजर विवेक मेघवाल के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खबरें और भी
विवेचक ए चौकी प्रभारी सभाशंकर यादव का कहना है कि बैंक विवरण और डिजिटल फुटप्रिंट्स की मदद से पैसों के लेनदेन के रास्तों की तकनीकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित को पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस घटना के बाद से फर्म के कर्मचारियों और प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है।