Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ के आम महोत्सव में बस्ती के अमरडोभा के आम को मिला पुरस्कार, CM योगी ने की थी सराहना

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 10:21 PM (GMT+05:30)

    लखनऊ के आम महोत्सव में बस्ती के अमरडोभा गांव के तीन प्रगतिशील किसानों को उनके आमों के लिए पुरस्कार मिले। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन आमों की सराह ...और पढ़ें

    लखनऊ के आम महोत्सव में बस्ती के अमरडोभा के आम को मिला पुरस्कार।

    लखनऊ के आम महोत्सव में बस्ती के अमरडोभा के आम को मिला पुरस्कार।

    HighLights

    1. लखनऊ आम महोत्सव में बस्ती के किसानों को पुरस्कार मिला।

    2. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमरडोभा के आमों की सराहना की।

    3. अमरडोभा में 70 किस्मों के आमों का सफल उत्पादन।

    जागरण संवाददाता, बस्ती। तीन से पांच जुलाई तक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित आम महोत्सव में बस्ती जनपद को बड़ी उपलब्धि मिली है। यहां के अमर डोभा गांव में आरबीएस संस्थान से जुड़े प्रगतिशील तीन किसानों को पुरस्कार मिले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां के आमों की सराहना की है। उन्होंने हाथ में आम लेकर फोटो भी खिंचवाए। कृषि मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी उनके साथ रहे।

    अमरडोभा के प्रगतिशील किसान अवनीश कुमार सिंह को वनराज प्रजाति के आम को द्वितीय स्थान, नाजुक बदन प्रजाति को द्वितीय पुरस्कार, अमित कुमार सिंह के जरदालु प्रजाति के आम को तृतीय स्थान एवं अंकित कुमार सिंह के स्वर्णरेखा आम को द्वितीय स्थान मिला है। इसकी पुष्टि जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने की है।

    इस आयोजन में पूरे प्रदेश के किसान शामिल हुए थे, जो आम की बागवानी में बेहतर काम किए हैं। बनकटी विकास खंड का अमरडोभा गांव के आम की यह दूसरी उपलब्धि है। इसके पहले बस्ती भ्रमण के दौरान यहां के आम प्रशंसा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल भी कर चुकी हैं।

    अमरडोभा के 21 बीघे में विकसित आम के बाग में देश-विदेश की करीब 70 उन्नत और दुर्लभ किस्मों के लगभग 400 पौधे लगाए हैं। बाग में इस समय 100 ग्राम से लेकर पांच किलोग्राम तक वजन वाले आम फल रहे हैं। यहां दुनिया के सबसे महंगे आमों में गिने जाने वाले जापान के मियाजाकी समेत कियो सैतो, रेड आइवरी, ब्लू किंग, एप्पल मैंगो और ताइवानी रेड जैसी विदेशी किस्में भी सफलतापूर्वक फल दे रही हैं।

    खबरें और भी

    अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने व उनके दो अन्य भाइयों ने अपने पिता रमेश सिंह बब्बू के मार्गदर्शन में अपनी बंजर पड़ी जमीन पर आम का बाग लगाने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने लगातार हरी खाद ढैंचा की बुआई की तथा देशी खाद का उपयोग कर मिट्टी की सेहत में सुधार किया।

    वर्ष 2022 में उन्होंने भारत के विभिन्न राज्यों में उगाई जाने वाली दुर्लभ श्रेणी की आम की किस्मों के पौधे एकत्रित कर अपने खेत में रोपित किए। चर्चित विदेशी किस्मों के पौधे विदेशों से मंगाए गए।

    इनमें केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, लखनऊ द्वारा विकसित अम्बिका और अरुणिका किस्में विशेष हैं। उद्यान विभाग के योजना प्रभारी भानु प्रताप त्रिपाठी ने कहा कि यह जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। यहां के दो सौ किसान लखनऊ आम महोत्सव में शामिल हुए थे।

    महोत्सव में आम खाने की प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें ग्राम बटौली, पोस्ट धिरोली बाबू विकासखंड विक्रमजोत के 13 वर्षीय दीपांशु यादव पुत्र रमेश यादव को तृतीय स्थान मिला है।

    यह भी पढ़ें- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर मैंगो पार्टी, भाजपा अध्यक्ष व सीएम योगी सहित सभी वरिष्ठ नेता ने उठाया आनंद