डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर मैंगो पार्टी, भाजपा अध्यक्ष व सीएम योगी सहित सभी वरिष्ठ नेता ने उठाया आनंद
पाठक के आवास पर आम के साथ सियासी जमघट भी बताया जा रहा है। संगठन और सरकार के बीच बेहतर ...और पढ़ें

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सरकारी आवास पर मैंगो पार्टी आयोजित की गई
HighLights
एक दशक में पहली बार एक साथ दिखे भाजपा के दिग्गज, सरकार और संगठन एक साथ
नितिन नवीन ने ब्रजेश पाठक के आवास पर की सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मैंगो पार्टी, केशव प्रसाद मौर्य भी साथ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिन के लखनऊ दौरे पर दूसरे दिन रविवार दोपहर में राजभवन कालोनी पहुंचे। यहां पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सरकारी आवास पर मैंगो पार्टी आयोजित की गई थी। उनके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ वरिष्ठ पदाधिकारी और मंत्री भी थे।
ब्रजेश पाठक के आवास पर चारपाई पर बैठकर सभी ने आम की दावत का लुत्फ उठाया। एक दशक में पहली बार भाजपा के दिग्गजों को एक साथ एक स्थान देखा गया। भाजपा के सरकार और संगठन के दिग्गजों ने एक साथ मैंगो पार्टी की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ अन्य नेताओं ने चारपाई पर बैठकर रसीले आम का स्वाद लिया। सभी नेताओं ने अनौपचारिक माहौल में आम का स्वाद लिया। इसे संगठन और सरकार के शीर्ष नेतृत्व के बीच समन्वय के संदेश के रूप में भी देखा गया।
डिप्टी सीएम पाठक के आवास मैंगो पार्टी और लंच पर यूपी की सियासी चर्चा भी हुई। भाजपा अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरान काफी देर तक मुस्कुराते नजर आए। इसको पाठक के आवास पर आम के साथ सियासी जमघट भी बताया जा रहा है। संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल पर मंथन हुआ। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच चर्चा हुई।
2027 में पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त होंगे : नितिन नवीन
नितिन नवीन ने इस दौरान दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा 2027 में पिछले सभी चुनावी रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा और एनडीए के सभी सहयोगी उत्तर प्रदेश को 'उत्तम प्रदेश' बनाने के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं।
लखनऊ प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री @brajeshpathakup जी के आवास पर उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध आमों का स्वाद लेने का अवसर प्राप्त हुआ।@BJP4UP pic.twitter.com/bCuzj1onQR
— Nitin Nabin (@NitinNabin) July 5, 2026
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।