Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती में सभी ग्राम पंचायतों में जल्द मनरेगा का कार्य शुरू करने के निर्देश, लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई

    Updated: Sat, 16 May 2026 04:46 PM (GMT+05:30)

    बस्ती में खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की समीक्षा की, जिसमें मनरेगा कार्य शीघ्र शुरू करने और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेता ...और पढ़ें

    सभी ग्राम पंचायत में जल्द मनरेगा कार्य शुरू करने के निर्देश।

    सभी ग्राम पंचायत में जल्द मनरेगा कार्य शुरू करने के निर्देश।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रुधौली (बस्ती)। ब्लॉक सभागार साऊघाट में खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तकनीकी सहायक ग्राम सचिव के साथ ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए बैठक किया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी ग्राम पंचायत में मनरेगा का कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करें। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    सभी ग्राम पंचायत में गर्मी को देखते एक पोखरे मे पशुओं को पीने के लिए पानी भरवा दें। ग्राम पंचायत में पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, समेत जितने भी सरकारी कार्यालय या भवन स्थापित है उनकी साफ सफाई वह मरम्मत कार्य बेहतर ढंग से करवा दें।

    ग्राम पंचायत में पौधा राेपण हेतु ग्राम पंचायत में खाली पडी जमीनों जल्द से जल्द गड्ढा खुदाई का कार्य पूर्ण कर ले जिससे मौसम अनुकूल होने पर बेहतर ढंग से पौधा रोपण हो सके। फैमिली आईडी फार्म रजिस्ट्री समिति कार्य को भी जल्द से जल्द पूर्ण करें।

    बीडीओ ने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि विकास कार्यों में दिए गए निर्देशों का जो भी ग्राम सचिव एक सप्ताह के भीतर पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कड़ी करायवाही करते हुए वेतन भी रोका जाएगा।

    वह बैठक के अंत में बीडीओ ने कहा कि ग्राम पंचायत मझौआ जगत में स्थित गो आश्रय स्थल में पशुओं को भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडा पानी हरा चारा समेत सुविधा मुहैया करें।

    इस मौके पर एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र, एडीओ एजी सूरज वर्मा,रीता चौधरी, राकेश पाण्डेय, मनोज वर्मा, पूनम शर्मा,श्वेता, यशवर्धन, रणविजय सिंह, विवेक श्रीवास्तव, लालजी कन्नौजिया, सुशील चौधरी, अखिलेश वर्मा, रमाकांत चौधरी, समेत लोग मौजूद रहे।

    खबरें और भी