विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के इस जिले में कोरोना को लेकर प्रशासन अलर्ट, अस्पतालों में तैयारी के निर्देश जारी

Published: Wed, 28 May 2025 06:45 PM (IST)

बस्ती में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। शासन ने अस्पतालों में दवाइयों और स्वास्थ्य ...और पढ़ें

कोरोना को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियां पूरी करने में जुटा
कोरोना को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियां पूरी करने में जुटा

HighLights

  1. बस्ती में कोरोना अलर्ट, प्रशासन सतर्क
  2. अस्पतालों में तैयारी के निर्देश जारी
  3. आउटसोर्सिंग से होगी स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती

जागरण संवाददाता, बस्ती। कोरोना प्रदेश में पांव पसारने लगा है। इसको लेकर प्रशासन भी सजग हो गया है। शासन ने सभी सीएमओ व डीएम को पत्र लिखकर अस्पताल में कोरोना के दृष्टिगत सारी तैयारियां पूरी करने के लिए निर्देशित किया है। कहा है कि स्थानीय चिकित्सा ईकाई से लेकर जिला मुख्यालय तक के अस्पताल में दवा के साथ स्वास्थ्य कर्मी की भी उपलब्धता सुनिश्चित कराएं।इसमें कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं है।

प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा ने पत्र लिखकर बताया कि कोविड के दौरान जिले पर तैनात स्थायी, अस्थायी,अल्पकालिक व संविदा कर्मी अपना योगदान दिए थे। कोविड के रोक थाम में सफलता मिली थी।

कोरोना के मद्देनजर एनएचएम के विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से आउटसोर्सिंग के जरिए रिक्त पदो को भरा जाए। इसको लेकर अभी प्रक्रिया शुरु कर दें। एक माह के अंदर इन कर्मियों की तैनाती करनी है। शासन ने जिला स्वास्थ्य समिति को यह कार्यवाही एक माह के भीतर पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया है।

चयन प्रक्रिया की जानकारी प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी शासन को आनलाइन भेजेंगे। जिससे इन कर्मियों के मानदेय भुगतान के लिए डैप का आवंटन किया जा सकेगा। पीएम अभीम के अंतर्गत विभिन्न ब्लाको में बीपीएचयूएस स्थापित किए जा रहे है।

उनमे जो डाटा एनलसिस्ट के पद रिक्त है, उनको जिला स्वास्थ्य समिति से अनुबंधित आउट सोर्स एजेंसी के माध्यम से केवल कोविड महामारी के दौरान कार्यरत डीईओ को उस दौरान दिए गए मानदेय पर रखा जाएगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न कार्यक्रमो के अंतर्गत लैब अटेडेंट के रिक्त पद जिनको सामान्यता से भरा जाता उनको आउट सोर्स एजेंसी के माध्यम भरा जाए। ओटी टेक्नीशियन के रिक्त पद, आयुष एमओ के रिक्त पद, बीडीएस एमओ के रिक्त पद, क्लीनिंग एंड गार्डिंग सर्विस के लिए स्वीपर के रिक्त पद को आउट सोर्सिंग के माध्यम से भरा जाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।