Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती में AI से हो रहा आवास आवेदकों का सत्यापन, ऐसे तैयार होगी फाइनल लिस्ट

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 01:59 PM (IST)

    बस्ती में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवेदकों की स्थाई सूची तैयार करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से सत्यापन किया जा रहा है। ग्राम पं ...और पढ़ें

    प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) । जागरण

    प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) । जागरण

    HighLights

    1. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की स्थाई सूची तैयार होने का कार्य।

    2. आवेदकों के नाम का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से सत्यापन जारी।

    3. ग्राम पंचायतों की कार्यवाही पोर्टल पर अपलोड, पारदर्शिता सुनिश्चित।

    संवाद सूत्र रखौना, (बस्ती)। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्रों की स्थाई सूची तैयार होने का कार्य अंतिम पड़ाव चल रहा है। ग्राम पंचायतों की खुली बैठक में आवेदकों के नाम पर लगे संस्तुति व आपत्ति को पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। जिसका अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) से सत्यापन कराया जा रहा है। इसमें सही मिलने वालों की स्थाई पात्रता सूची तैयार होगी।

    पिछले वर्ष आवास से वंचित लोगों का सर्वे हुआ था। लोगों को स्वयं सर्वे का मौका दिया गया था। सदर ब्लाक के 102 ग्राम पंचायत में कुल 6857 लोगों ने सर्वे कर आवास मांगा था। जिसमें 3963 लोगों ने स्वयं अपना सर्वे किया था। इन सभी आवेदकों का चेकरों द्वारा जांच कराया गया था। जांच रिपोर्ट अपलोड होने के बाद एआइ ने 3826 लोगों के सर्वे और जांच रिपोर्ट में भिन्नता पकड़ा था। जिनका एडीओ पंचायत स्तर से दोबारा जांच कराया गया था।

    अधिकांश की भिन्नता जांच रिपोर्ट में गलत आई थी। ऐसे लोगों का नाम सूची में बरकरार रखा गया था। इस माह के शुरुआत में आवेदकों की सूची ग्राम पंचायतों को खुली बैठक में पढ़कर सुनाने के लिए उपलब्ध कराई गई थी। ताकि आवास आवंटन में पारदर्शिता आ सके। ब्लाक स्तर से ग्राम पंचायतों की कार्यवाही को पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।

    सदर ब्लाक में करीब 4600 आवेदक पोर्टल पर अपलोड हैं। इनका एआइ द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। यह जांच पूरा होने के बाद इनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों की स्थाई सूची में होगा। इस बार केंद्र से ही ग्राम पंचायतवार लक्ष्य भी निर्धारित किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- बस्ती में सरयू का जलस्तर बढ़ते ही सहमे ग्रामीण, माझा क्षेत्र पर दबाव

    खंड विकास अधिकारी बस्ती सदर शिवमणि नए बताया कि सभी ग्राम पंचायत की कार्यवाही को आवास पोर्टल पर अपलोड करा था गया है। जिसकी एआइ से जांच कराई जा रही है। यह कार्य पूरा होने के बाद पात्रों की स्थाई सूची तैयार होगी ।

    खबरें और भी