राष्ट्रपति की सुरक्षा में शामिल होंगे बस्ती के 30 चुनिंदा पुलिसकर्मी, अयोध्या में होगा कार्यकर्म
राष्ट्रपति के 19 मार्च को अयोध्या दौरे के मद्देनजर बस्ती से 30 चुनिंदा पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। इनमें एसआई, आरक्षी और महिला आरक्षी शाम ...और पढ़ें

डॉ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, बस्ती।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बस्ती। अयोध्या में 19 मार्च को राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को सीमावर्ती जनपद बस्ती में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए शासन के निर्देश पर जिले से अनुभवी पुलिसकर्मियों दो एसआई, आरक्षी व मुख्य आरक्षी और महिला आरक्षी की ड्यूटी अयोध्या में लगाई गई है।
तैनात किए गए इन जवानों को विशेष ब्रीफिंग के बाद अयोध्या के लिए कल रवाना किया जाएगा। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए जिले को भी हाई-अलर्ट पर रखा गया है। जिले से भेजे जा रहे 30 पुलिसकर्मियों में सब-इंस्पेक्टर, मुख्य आरक्षी और आरक्षी शामिल हैं।
इन जवानों की तैनाती राष्ट्रपति के रूट, कार्यक्रम स्थल और ठहरने वाले स्थान के बाहरी सुरक्षा घेरे में की जाएगी। चयनित जवानों की विशेष ट्रेनिंग के बाद भेजा जाना है। जिन कर्मियों का चयन किया गया है, उनका पिछला ट्रैक रिकार्ड और कार्यकुशलता देखी गई है। इन जवानों को वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रस्थान से पूर्व इन्हें भीड़ नियंत्रण, संदिग्धों की पहचान और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। जिले से जाने वाली इस टीम अयोध्या पहुंचने के बाद ये सभी जवान स्थानीय पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय में काम करेंगे।
खबरें और भी
राष्ट्रपति का कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार पुलिसकर्मियों की सूची तैयार कर ली गई है। सभी जवानों को मुस्तैदी और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. यशवीर सिंह, एसपी बस्ती।