कांवड़ यात्रा में सुरक्षा सख्त: अब ढाबा और होटल कर्मियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन, पहचान पत्र रखना अनिवार्य
बस्ती में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा बढ़ाने के लिए 70 किमी मार्ग पर स्थित होटलों और ढाबों के कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य किया गया है। यह ...और पढ़ें

कांवड़ यात्रा 2026
HighLights
कांवड़ यात्रा मार्ग पर होटल-ढाबा कर्मियों का सत्यापन अनिवार्य।
यात्रियों की सुरक्षा हेतु पुलिस का सख्त कदम उठाया गया।
पहचान पत्र रखना अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, बस्ती। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के उद्देश्य से यात्रा मार्ग के 70 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी होटलों, ढाबों, भोजनालयों और ठिकानों पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराया जाएगा।
पुलिस प्रशासन की ओर से यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या व्यवधान की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।
कांवड़ यात्रा के संवेदशील क्षेत्र के ढाबा कार्मिको को पहचान भी सार्वजनिक करनी होगी। यात्रा विरोधी कोई धार्मिक प्रतीक चिह्न प्रदर्शित करने पर कार्रवाई की जाएगी। आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा औचक निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षा और शांति पर विशेष जोर
शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद व आसपास जिलों के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु आते हैं। उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। मार्ग पर किसी भी प्रकार की अफवाह या सुरक्षा चूक से बचने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। पुलिस विभाग ने होटल और ढाबा संचालकों से अपील की है कि वे इस अभियान में पूरा सहयोग करें और यात्रा शुरू होने से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- बस्ती में कांवड़ यात्रा पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त अभियान, हाईवे पर मांस की दुकानें प्रतिबंधित
अन्य विभागाें सुस्ती पड़ सकती है भारी
कांवड़ यात्रा को लेकर जहां पुलिस महकमा विशेष कांवड़ सेल गठित कर दिन-रात होमवर्क में जुटा हुआ है, वहीं अन्य विभाग की सुस्ती अभी बनी हुई है। साफ-सफाई सड़क मरम्मत व प्रकाश व्यवस्था व खुले नाले ढकने वाले विभाग अभी निष्क्रय दिख रहे। अगर समय से काम पूरा नहीं हुआ तो कांवड़ यात्रा में इनकी वजह से विघ्न पड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है। कांवड़ रूट पर फुटहिया फ्लाइओवर के पास सड़क से सटा खुला नाला अभी तक नहीं ढका जा सका है। इसकी वजह से कभी भी सड़क हादसा हो सकता है।
होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंट और चाट-पकौड़ी की दुकानों पर काम करने वाले हर छोटे-बड़े कर्मचारी और वेटर का पुलिस रिकार्ड चेक होगा। सभी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों का पूरा विवरण, मूल निवास प्रमाण पत्र और पहचान पत्र स्थानीय थाने में अनिवार्य रूप से जमा कराएं, ताकि उनका समय रहते वेरीफिकेशन किया जा सके।
- सत्येन्द्र भूषण तिवारी, नोडल अफसर पुलिस कांवड़ सेल, सीओ सिटी, बस्ती