बस्ती में 'ऑपरेशन ऑल आउट' के तहत रेंज में 825 वाहनों का चालान, 3934 की हुई चेकिंग
बस्ती रेंज में 'ऑपरेशन ऑल आउट' के तहत पुलिस ने 825 वाहनों का चालान किया और 9.37 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। ठंड में चोरी रोकने के उद्देश्य से चलाए गए ...और पढ़ें

ऑपरेशन ऑल आउट के तहत रेंज में 825 वाहनों का चालान।
HighLights
ऑपरेशन ऑल आउट में 825 वाहनों का चालान हुआ।
कुल 3934 व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई।
ठंड में अपराध रोकने हेतु अभियान चलाया गया।
जागरण संवाददाता, बस्ती। रेंज के बस्ती, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर में चलाए गए आपरेशन आल आउट में सात वाहन सीज किए गए। 186 स्थानों पर जांच कर 825 वाहन चालकों का 937000 रुपये का शमन शुल्क काटा गया। अभियान के तहत आठ मुकदमें पंजीकृत किए गए। कुल 3934 व्यक्तियों की चेकिंग की गई।
ठंड के मौसम में चोरी, नकबजनी व अन्य अपराधों की प्रभावी रोक लगाने के लिए जिले भर में आपरेशन आलआउट चलाया गया। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों की जांच की गई।
इस दौरान नियम विरूद्ध वाहन चालकों का चालान किया गया। थाना वार वांछितों की गिरफ्तारी की गई। कमिश्नर अखिलेश सिंह, डीआजी संजीव त्यागी के निर्देशन में आपरेशन आलआउट अभियान चलाया गया।
कोतवाली क्षेत्र में स्वयं एसपी अभिनन्दन ने सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी के संग वाहनों की जांच की। नियम विरुद्ध मिलने कर चालान की कार्रवाई भी कराई। सोमवार रात नौ बजे से लेकर मंगलवार भोर तक यह अभियान चलाया गया।
वाहन के दस्तावेज, ओवरलोडिंग, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, बीमा की कमी, नियम विरुद्ध पार्किंग पर तत्काल विधिक कार्रवाई की गई।समस्त थाना क्षेत्रों में संबंधित थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं उनकी टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में अलग-अलग महत्वपूर्ण प्वाइंट्स पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे अभियान एवं गश्त निरंतर जारी रहेंगे। जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम थाने, यूपी 112 पीआरवी अवश्य पर दें।