Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती प्रधान डाकघर: पन्नी के सहारे डाक विभाग का मेल ब्रांच, चिट्ठियों को भीगने से बचाना चुनौती

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 10:52 PM (GMT+05:30)

    बस्ती प्रधान डाकघर का मेल ब्रांच भवन 100 साल पुराना और जर्जर है, जहां बारिश में कंप्यूटर पन्नी से ढके जाते हैं और कर्मचारी जान जोखिम में डालकर काम करत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. प्रधान डाकघर का मेल ब्रांच भवन 100 साल पुराना, जर्जर हालत में।

    2. बारिश में कंप्यूटर पन्नी से ढकते, कर्मचारी जान जोखिम में काम करते।

    3. बीएसएनएल नेटवर्क ठप होने से ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह बाधित रहीं।

    जागरण संवाददाता, बस्ती। प्रधान डाकघर में जनपद के सभी उपडाकघरों की चिट्ठी आती है। चिट्ठियों का एकत्रीकरण व वितरण कार्य मेल ब्रांच में होता हैं। शहर के चिट्ठियों का वितरण भी यहीं से होता है। सौ वर्ष पुराने भवन की मरम्मत न हाेने से वर्षा के समय पन्नी के सहारे कंप्यूटर उपकरण ढक कर रखे जाते हैं।

    तेज वर्षा होने पर परिसर के चारों तरफ पानी भर जाता है। डाक विभाग के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने वाले मेल ब्रांच का जर्जर भवन कभी भी गिर सकता है। सीड़न भरे एक छोटे से कमरे में कर्मचारी बैठते हैं। बिना रंगी-पुती दिवारों पर काई साफ दिखाई पड़ता है।

    भवन के खिड़की, दरवाजे इतने जर्जर है कि यह भी दीवार के सहारे किसी तरह टिके हैं। पानी से बचने के लिए डाक छंटाई के लिए रखी आलमारी को नीचे से ईंट लगाकर ऊंचा किया गया है।

    भवन की छत को टपकने से बचाने के लिए मोटी काली पन्नी बिछाई गई है, जो हवा के चलते एक तरफ उड़कर चली गई है। बाहर से इस भवन को देखने से लगता ही नहीं है कि यहां कोई कर्मचारी बैठता होगा। भवन के सामने ही एक वाहन सड़ रहा है। बड़े-बड़े घास-फूस उग आए हैं। तार लटक रहा है।

    कक्ष के अंदर कैसे कर्मचारी कार्य करते होंगे यह सहज समझा जा सकता है कि न तो पर्याप्त संसाधन है और न हीं वर्षों से कोई सुधार कार्य कराया जा रहा है।

    नाम न छापने की शर्त पर एक डाककर्मी ने बताया कि तेज वर्षा होते समय कर्मचारी इस भवन से निकल लेते है। भवन में रहने का मतलब खुद की मौत को बुलाना है।

    इस संबंध में पोस्टमास्टर प्रधान डाकघर रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि समस्या की जानकारी उच्चाधिकारियों को है। किराये के भवन में कार्यालय संचालित होने के चलते सुधार कार्य संभव नहीं हो पा रहा है। वर्षा के समय कर्मचारियों को ज्यादा परेशानी होती है।

    खबरें और भी

    बीएसएनएल नेटवर्क ने दिया धोखा

    प्रधान डाकघर में सोमवार को बीएसएनएल नेटवर्क समस्या के चलते कामकाज प्रभावित रहा। आनलाइन सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। जो कार्य मैन्युल संभव हैं वहीं कार्य हो सके। ग्राहक व डाक अभिकर्ता भी समस्या के चलते परेशान रहे। कर्मचारी बार-बार नेटवर्क चेक करते रहे पर दोपहर एक बजे तक समस्या बनी रही।

    नेटवर्क समस्या दूर करने के लिए यहां सीपी और बीएसएनएल के नेटवर्क लगे हैं। लेकिन दोनों नेटवर्क सुबह से धोखा दे दिए। इसमें सबसे ज्यादा बीएसएनएल के नेटवर्क के चलते कार्य बाधित रहा। कर्मचारी पूरे दिन कंप्यूटर पर बैठ नेटवर्क आने को लेकर माउस चलाते रहे। कुछ मैन्यूल कार्य किया गया लेकिन इसमें पुराने पेडिंग कार्य ही ज्यादा रहे।

    शाम साढ़े चार बजे के आसपास नेटवर्क बहाल हुआ तबतक ग्राहक और अभिकर्ता जा चुके थे। इस संबंध में पोस्टमास्टर रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि नेटवर्क की समस्या अचानक आ गई जिससे कार्य प्रभावित हुआ लेकिन शाम को नेटवर्क चालू होते सभी पेंडिंग कार्य कराए गए हैं।