विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में बेकाबू होकर पलटा ट्रक, चपेट में आकर बाइक सवार पिता और दो बेटियों की मौत

Published: Mon, 26 Oct 2026 09:53 AM (IST)

बस्ती के गौर क्षेत्र में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में पिता राजेश यादव और उनकी दो मासूम बेटियों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गौर के कोठवा गांव में भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत।

  2. बाइक सवार पिता राजेश यादव और दो बेटियां शिकार बनीं।

  3. अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक घटना हुई।

जागरण संवाददाता, बस्ती। गौर क्षेत्र के कोठवा गांव में रविवार रात भीषण सड़क हादसे में पिता और उनकी दो मासूम बेटियों की मौत हो गई। बाइक सवार तीनों अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए और उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद इलाके में मातम छा गया। सोमवार सुबह ट्रक को हटाने के लिए हाइड्रा मंगाए जाने पर तीनों के शव निकाले गए।

कोठवा गांव निवासी राजेश यादव (38) गौर थाने में ग्राम चौकीदार थे। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी बेटियों शिवांगी (आठ वर्ष) और मानवी (पांच वर्ष) के साथ बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान वे ट्रक की चपेट में आ गए।

हादसे के बाद तीनों ट्रक के नीचे गड्ढे में दब गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे की भयावहता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सोमवार सुबह ट्रक हटाने के लिए हाइड्रा बुलाया गया।

सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि हादसा बेहद दुखद है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- फेसबुक लाइव के दौरान पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने खाया विषाक्त पदार्थ, बस्ती में हालत गंभीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।