Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रोडवेज विभाग अलर्ट, बस्ती में 11 जून तक सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 05:49 PM (IST)

    बस्ती डिपो ने पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए सुगम परिवहन सुनिश्चित करने हेतु 11 जून तक सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी हैं। ...और पढ़ें

    बस्ती बस स्टेशन

    बस्ती बस स्टेशन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को संपन्न कराने के लिए रोडवेज के बस्ती डिपो ने विशेष तैयारियां की हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए से 11 जून तक डिपो के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।

    8, 9 और 10 जून को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए मृत्यु अथवा गंभीर बीमारी जैसी विशेष परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। सभी कर्मचारी निर्धारित अवधि में अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे।

    हजारों परीक्षार्थियों को मिलेगी राहत

    परीक्षार्थियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए बस स्टेशन पर परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष ड्यूटी रोस्टर भी जारी किया गया है। 10 जून तक कई पालियों में चालक, परिचालक और अन्य कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो बस संचालन, यात्रियों के मार्गदर्शन और परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का कार्य करेंगे।

    पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रोडवेज की इस विशेष व्यवस्था से हजारों परीक्षार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। बस्ती डिपो प्रशासन का कहना है कि परीक्षा अवधि में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर बसों का संचालन बढ़ाया भी जा सकता है।

    खबरें और भी

    इन रूटों पर चलेंगी इतनी बसें

    बस्ती डिपो की एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि रोडवेज कर्मी संजय कुमार तिवारी, कन्हैया सिंह, इंद्रजीत तिवारी, दशरथ प्रसाद, राजेश कुमार, अनवार अहमद, संजय कुमार और महेंद्र प्रताप की निगरानी में सीतापुर रूट पर तीन, अमेठी रूट पर तीन, गोरखपुर मार्ग पर 15, बहराइच मार्ग पर 29, सिद्धार्थनगर रूट पर 14 और बाराबंकी-लखनऊ रूट पर 25 बसों का संचालन किया जाएगा। बताया कि जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या बढाई जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- बस्ती में झमाझम बारिश से किसानों में खुशी, गन्ना की फसल के लिए बरसा सोना