Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती रेलवे ओवरब्रिज निर्माण, 25 जुलाई से बदलेगा शहर का यातायात रूट

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 02:12 PM (IST)

    बस्ती में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के कारण 25 जुलाई से 25 नवंबर 2026 तक मुख्य मार्ग पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस और प्रशासन ने जाम से बचने व सुर ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए यातायात डायवर्जन।

    2. 25 जुलाई से 25 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा।

    3. पुलिस-प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों की एडवाइजरी जारी की।

    जागरण संवाददाता, बस्ती। रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य को गति देने के लिए पुलिस, प्रशासन ने सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए और आम जनता को जाम से बचाने के लिए 25 जुलाई से अगले पांच महीने तक मुख्य मार्ग पर रूट डायवर्जन का निर्णय लिया है। इस संबंध में यातायात पुलिस ने विस्तृत एडवाइजरी जारी कर दी है। बस्ती रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

    भारी मशीनों के संचालन, गर्डर लान्चिंग और सुरक्षा कारणों के चलते निर्माण स्थल पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह असंभव हो गया है। इसी के चलते प्रशासन ने इस मार्ग को पूरी तरह सील कर वैकल्पिक रास्तों से यातायात संचालित करने का निर्णय लिया है। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे 25 से लागू होने वाले इस नए रूट डायवर्जन प्लान का पालन करें।

    असुविधा से बचने के लिए यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही चयन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। दुधारा, रूधौली, डुमरियागंज से आने वालें चार पहिया वाहन पालिटेक्निक हड़िया, पटेल चौक, पचपेड़िया होकर दक्षिण दरवाजा या रोडवेज होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। बड़ेबन से शहर में प्रवेश करने वाले रास्ते का उपयोग करेंगे।

    हड़िया के तरफ से आने वाले दो पहिया एवं तीन पहिया वाहन बरदहिया चौराहा से पाण्डेय बाजार से करूआ बाबा रेलवे स्टेशन की तरफ जायेंगे। हड़िया के तरफ से गोदाम की तरफ आने वाले भारी वाहन बरदहिया चौराहा से रेलवे गोदाम तक जायेंगे तथा वापस बरदहिया होकर हडिया होकर राष्ट्रीय राज्यमार्ग से जाएंगे। प्लास्टिक कांपलेक्स आदि स्थानो से आने एवं जाने वाले भारी वाहन गोदाम तिराहा मुंडेरवा से टेमा रहमत से प्रस्थान करेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बस्ती में निजी फर्म के खाते से 6.20 लाख की धोखाधड़ी, मैनेजर पर लगा गबन का आरोप

    रेलवे फाटक के उत्तरी तरफ कालोनी के आम नागरिक कर्ण खास मंदिर जाने वाले रास्ते का उपयोग करेंगे। हड़िया के तरफ से आने वाले हल्के व भारी वाहन बरदहिया चौराहा से पांडेय बाजार के तरफ डायवर्ट किया जाएगा। प्लास्टिक कांपलेक्स जिगिना से आने वाले वाहन पूर्वी कासिंग से पूर्व रेलवे स्टेशन होकर अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे।

    पांडेय बाजार एवं रेलवे स्टेशन के तरफ से किसी प्रकार का माल वाहक वाहन दिन में करूआ बाबा बाजार के तरफ प्रवेश नही करेगा। पांडेय बाजार से 200 मीटर आगे कासिंग से नरहरिया से दक्षिण दरवाजा के तरफ कार अथवा अन्य वाहन शहर में प्रवेश करेंगे। मुंडेरवा से आने वाले वाहन जिगिना, अस्पताल चौराहा, दक्षिण दरवाजा से होकर रेलवे स्टेशन को जाएंगे।