Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती में रोजगार सेवकों को नौ माह से नहीं मिला मानदेय, अब लखनऊ के इको गार्डन में प्रदर्शन की तैयारी

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 05:31 PM (GMT+05:30)

    बस्ती के कुदरहा ब्लॉक में रोजगार सेवकों को नौ माह से मानदेय नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। अपनी लंबित मांगों को लेकर वे 1 जुलाई से ...और पढ़ें

    रोजगार सेवकों को नौ माह से नहीं मिला मानदेय। AI जेनरेटेड फोटो

    रोजगार सेवकों को नौ माह से नहीं मिला मानदेय। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. बस्ती के रोजगार सेवकों को नौ माह से मानदेय नहीं मिला।

    2. आर्थिक तंगी से जूझ रहे रोजगार सेवकों ने आंदोलन का रास्ता चुना।

    3. 1 जुलाई से लखनऊ के इको गार्डन में धरना-प्रदर्शन करेंगे।

    संवाद सूत्र, बस्ती। कुदरहा ब्लॉक में विभिन्न ग्राम पंचायत में नियुक्त रोजगार सेवकों को पिछले नौ माह से मानदेय न मिलने से रोजगार सेवक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। अब नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने आंदोलन का रास्ता चुन लिया है।

    रोजगार सेवकों का कहना है कि मनरेगा समेत विभिन्न योजनाओं का कार्य लगातार कराया जा रहा है। लेकिन उनके मानदेय का भुगतान समय से नहीं हो रहा है। जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है।

    रोजगार सेवकों ने बताया कि उनसे मनरेगा कार्यों के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना की जियो टैगिंग, क्राफ्ट सर्वे, जलदूत सर्वे और अन्य विभागीय कार्य भी कराए जा रहे हैं। इसके बावजूद नौ माह से मानदेय लंबित है। ऐसे में परिवार का भरण-पोषण और दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है।

    रोजगार सेवक हृदय राम, संजय, राजकरन, राजेश, सरिता, बृजेंद्र कुमार, रामरक्षा, सुग्रीव, विजय नाथ और चंद्रशेखर सहित अन्य कर्मियों ने शीघ्र भुगतान की मांग की है।

    ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के कुदरहा ब्लाक अध्यक्ष रामचंद्र ने बताया कि संगठन के प्रदेशव्यापी आह्वान पर रोजगार सेवक अपनी लंबित मांगों को लेकर एक जुलाई से लखनऊ स्थित इको गार्डन में धरना-प्रदर्शन करेंगे।

    उन्होंने कहा कि जब तक बकाया मानदेय का भुगतान और अन्य मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। रोजगार सेवकों ने शासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- सीतापुर में असरफ मंजिल पर नोटिस चस्पा, कब्जेदारों को दस जुलाई को रखना होगा पक्ष