बस्ती में रिश्वतखोरी और लापरवाही पर कार्रवाई, पकड़े गए सफाई कर्मी सहित दो निलंबित
बस्ती में बाल विकास विभाग में सहायिका पद पर नियुक्ति के लिए रिश्वत लेते पकड़े गए सफाईकर्मी शिवमूरत को निलंबित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, ड्यूटी मे ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
सहायिका पद पर नियुक्ति के लिए रिश्वत लेते पकड़ा गया सफाईकर्मी।
कप्तानगंज में एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा।
ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दूसरा सफाईकर्मी निलंबित।
जागरण संवाददाता, बस्ती। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में सहायिका के पद पर तैनाती के लिए एक व्यक्ति से रिश्वत लेते कप्तानगंज में धराए सफाई कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसी प्रकार एक अन्य सफाई कर्मी को ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है।
गुरुवार को कप्तानगंज ब्लाक परिसर में एक व्यक्ति से उसकी पत्नी को सहायिका के पद पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर 25 हजार रुपये रिश्वत लेते ब्लाक क्षेत्र के राजस्व गांव परसपुरा में तैनात सफाई कर्मी शिवमूरत को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा था। इसकी जानकारीहोते ही डीपीआरओ घनश्याम सागर से एडीओ पंचायत की रिपोर्ट के आधार पर उसे निलंबित कर दिया।
वहीं परशुरामपुर विकास खंड के राजस्व गांव सिकंदपुर में तैनात सफाई कर्मी हेमन्त कुमार यादव को ड्यूटी के प्रति लारवाही बरतने, योगदान न देने, निर्गत कारण बताओ नोटिस का स्पष्टीकरण न देने आदि के आरोप में डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत की रिपोर्ट के आधार पर निलंबित कर दिया है। उन्हें विकास खंड कार्यालय से संबंद्ध किया गया है। प्रकरण की जांच एडीओ पंचायत बहादुरपुर को सौंपी गई है।