बस्ती में स्कूल प्रबंधक के अपहरण और हत्या के प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
बस्ती में एक निजी स्कूल प्रबंधक का कार सवार दबंगों ने अपहरण कर हत्या का प्रयास किया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित के बेटे की तहर ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
निजी स्कूल प्रबंधक का अपहरण कर हत्या का प्रयास।
पीड़ित जगदंबा चौबे गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती।
पुलिस ने पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया, तलाश जारी।
जागरण संवाददाता, बस्ती। जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक निजी स्कूल के प्रबंधक का कार सवार दबंगों द्वारा अपहरण करने और उनकी हत्या की नीयत से हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है।
पुलिस ने प्रबंधक के बेटे चंद्रमौलि चौबे निवासी भरौलीबाबू थाना वाल्कीट की तहरीर पर उनके गांव के सुजीत उर्फ दीपक सिंह व चार अन्य दबंगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर से आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
यह घटना जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की है, जहां गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल के प्रबंधक 50 वर्षीय जगदंबा चौबे बस्ती शहर से अपने वाहन से घर की ओर लौट रहे थे।
आरोप है कि कुछ दबंग किस्म के लोग पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। मौका पाकर कार सवार इन हमलावरों ने स्कूल प्रबंधक को बलपूर्वक अपनी गाड़ी में खींच लिया और अपहरण कर उन्हें नगर थाना क्षेत्र के बेलाडी के पास सुनसान जगह पर ले गए।सूत्रों के मुताबिक, अपहरणकर्ताओं का मकसद प्रबंधक की हत्या करना था। हालांकि, किसी तरह उनकी जान बच गई। उनके हाथ पैर में फ्रैक्चर बताया गया है।
वह जिला अस्पताल में भर्ती हैं। अपहरण व हमले की बात अपने स्वजन को बताई।रात में ही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़ित प्रबंधक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबंग आरोपियों के खिलाफ अपहरण, हत्या के प्रयास और अन्य प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए आरोपितों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
खबरें और भी
पुलिस की कई टीमें गठित, दबिश जारी इस हाई-प्रोफाइल मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस और एसओजी व सर्विलांस की टीमों को आरोपितों की सुरागरसी और गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी का कहना है कि घटना में इस्तेमाल की गई कार और उसमें शामिल मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें- बस्ती में कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में भी लागू होगा रूट डायवर्जन, चिह्नित स्थानों भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित
क्षेत्र में सनसनी और सुरक्षा की मांग
दिनदहाड़े स्कूल प्रबंधक जैसे संभ्रांत व्यक्ति के अपहरण और जानलेवा हमले की इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय नागरिकों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।